अटल ने कहा-अरपा बिलासपुर ही नही सीएम की भी धड़कन,सबके प्रयास से ही मिलेगी सफलता,मेयर ने रखी 3 बातें

Shri Mi
4 Min Read

बिलासपुर।अरपा को सदानीरा बनाने के मकसद से गुरुवार को मंथन सभागार में कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, शहर विधायक शैलेष पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान, मेयर रामशरण यादव, निगम सभापति शेख नजरूद्दीन, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री समेत नगर के वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी और गणमान्य लोगों ने भी शिरकत किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                       बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि अरपा बिलासपुर की धड़कन है। हमने इसके लिए बहुत संघर्ष किया है। बिलासपुर की जनता ने अरपा के नाम पर समर्थन किया है। खुद मुख्यमंत्री और तात्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने बरसते पानी में अरपा बचाओं पदयात्रा में शिरकत किया है। उन्होने वादा किया था कि सरकार बनते ही अरपा को जीवित करने ना केवल पुरजोर प्रयास किया जाएगा। बल्कि अरपा को हरसूरत में सदानीरा बनाया जाएगा।

               अटल ने बताया कि मेरा भी आम जनता की तरह अरपा से भावनात्मक लगाव है। हमारे देश में नदी नारी और संस्कृति की अपनी पहचान है। सभ्याताएं नदियों के किनारे ही जन्म लेती है। ठीक इसी तरह बिलासपुर के विकास में अरपा केन्द्र में है। मुख्यमंत्री का अरपा नही  नहीं बल्कि जल स्रोत को जीवित रखने के लिए सकारात्मक सोच रही है। इसी कड़ी में उन्होने अरपा को जीवित करने का संकल्प लिया है।

          मैने बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को हर हालत में अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। लेकिन इसके लिए पूरे शहर और प्रशासन को व्यक्ति चिन्तन से अलग जन चिन्तन पर केन्द्रित होना होगा। सामुहिक प्रयास से ही अरपा को बचाया जा सकता है। यदि एक हाथ लोगों ने लगाया तो शासन की तरफ से हरसंभव मदद मिलना निश्चित है। हमें कार्ययोजना तैयार कर अरपा की गाद को निकालना होगा। गंदे नाले के बहाव को परिवर्तित करने का साथ ट्रिटमेन्ट किया जाना बहुत ही जरूरी है। अतिक्रमण को दूर किया जाना बहुत जरूरी है।

              अटल ने बताया कि बैठक में अपनी बातों को सबके सामने रखा। साथ ही यह भी कहा कि लोगों के बीच जनजागरण अभियान चलाया जाए। अरपा को बचाने गंदगी पर नियंत्रण की बातों को गंभीरता के साथ रखा जाए। साथ ही जनता को अरपा के महत्व के साथ जल की उपयोगिता के अलावा  संस्कृति से भी परिचया कराया जाए। युवाओं की मदद ज्यादा से ली जाए।

मेयर ने दिया सुझाव

                बैठक में बताया कि इसके लिए शासन की मशीनरी जैसे जल संसाधन, वन विभाग, लोकनिर्माण विभाग समेत अन्य विभागों को एक साथ होकर काम करना होगा। इसके बाद ही मुख्यमंत्री की महात्वाकांक्षी योजना को सफलता मिलेगी। इस बात उपस्थिति लोगों ने स्वीकार भी किया है।

                वहीं मामले में मेयर ने कहा आज बैठक में उन्होने तीन बिन्दुओं पर अपनी बातों को रखा है। जिला प्रशासन समेत सीएम के राजनैतिक सलाहकार को बताया कि अरपा के उद्गम स्थन स्थल से अतिक्रमण को हटाया जाना बहुत जरूरी है। क्योंकि अरपा किसी एक स्रोत से नहीं..बल्कि कई स्रोत से मिलकर बनी है। इसके लिए उद्गम स्थल की सतत मानिटरिंग की जरूरत है। दूसरा प्रमुख काम कि नाले के पानी को नदी में मिलने से पहले साफ किया जाए। इसके लिए ट्रीटमेन्ट प्लान्ट का होना बहुत जरूरी है।

                          मेयर ने बताया कि अरपा को बचाने के लिए बहुत जरूरी है कि रेत के अवैध उत्खनन पर रोक लगायी जाए। यदि इन बातों पर गंभीरता से विचार किया गया तो अरपा को सदानीरा बनाने से कोई रोक नहीं सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close