शिक्षा विभाग में पदोन्नति- क्रमोन्नति -समयमान वेतनमान के मामले 15 दिन में निपटाने के निर्देश,DPI जितेंद्र शुक्ला ने बैठक मैं कहा – 31 मार्च तक स्कूलों में रहेगी विद्यार्थियों और शिक्षकों की छुट्टी

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।आज बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय का निरीक्षण जितेंद्र शुक्ला संचालक लोक शिक्षण ने किया।कार्यालय के निरीक्षण के उपरांत कार्यालयीन संभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिला स्तर, सम्भाग स्तर और राज्य स्तर के पेंशन प्रकरणों के तत्काल निराकरण हेतु निर्देश प्रदान किये। करोना वायरस से सुरक्षा संबंधी सभी शासकीय, अर्ध शासकीय, एवं अशासकीय शालाओं में अवकाश रखने के सम्बंध में शासन द्वारा जारी आदेश का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश प्रदान किये।इन सभी शालाओं में सभी विद्यार्थियों, शिक्षको के लिए 13 से 31 मार्च अवकाश में रखने हेतु निर्देश दिए।सीजीवालडॉटकॉम NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कार्यालयीन स्टाफ और आवश्यकता अनुसार शिक्षक , कर्मचारियों को संस्था प्रमुख विधान सभा एवं अन्य आवश्यक स्थिति में शाला में कार्य करेंगे। 10 एवं 12 बोर्ड की परीक्षाओं के लिये सभी संवंधित अपने कर्तव्य में रहेंगे।सायकल वितरण , छात्रवृत्ति की अद्यतन जानकारी और उसके लिये उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये। कर्मचारियों के जिला , संभाग स्तर पर पदोन्नति, क्रमोनती, और समयमान वेतनमान हेतु आवश्यक कार्यवाही आगामी 15 दिनों में करने हेतु निर्देश दिये गये।

सभी संस्था प्रमुखों को काल खंड में अनिवार्य रूप से दो काल खंडों में पढ़ाने के पालन करने हेतु उचित कार्यवाही के लिये बताया।विधानसभा प्रश्नों के सभी प्रश्नों का समय सीमा में जवाब देने हेतु पालन के निर्देश दिये। न्यायालयीन प्रकरणों में अवमानना प्रकरण एवं उसके समय मे पालन तथा निराकरण हेतु सहायक संचालक विधि प्रकोष्ठ को निर्देश दिये।

संभागीय एम आई एस सेल और उसकी उपयोगिता तथा प्राचार्यो को वित्तीय विषय पर कोष एवं लेखा विभाग के समन्वय से प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु संयुक्त संचालक को निर्देश दिये।आज संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में आने के बाद उन्होंने वृक्षारोपण भी किया।आज की बैठक में आर एस चौहान, आर एन हिराधर, उप संचालक, अशोक भार्गव, जिला शिक्षा अधिकारी, सभी सहायक संचालक, उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close