VIDEO-अनिश्चितकालीन अनशन पर बर्खास्त जवान..गृहमंत्री तक पहुंचा मामला..देखे विडियों..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—बर्खास्त आरक्षक रोहिणी लोनिया ऊर्फ मनीष लगातार दूसरे दिन कोन्हेर गार्डन में परिवार के साथ अनशन पर है। पुलिस परिवार संघ के बैनर तले मनीष लोनिया ने कहा कि जब तक पांच सूत्रीय मांग को नहीं माना जाता है वह अनशन  पर रहेगा। पहले दिन प्रशासन ने नेहरू चौक से भगा दिया। जबकि प्रशासन को अनिश्चित कालीन अनशन किए जाने की जानकारी दी थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                मनीष ऊर्फ रोहिणी लोनिया ने बताया कि 11 मार्च से अनिश्चित कालीन अनशन पर हूं। पहले दिन पुलिस ने टैण्ट जब्त कर लिया। जबरदस्ती अनशन से हटाया गया। दूसरे दिन अनुमति के लिए घुमाया  गया। एसडीएम से अनुमति मिलने के बाद भी पुलिस प्रशासन से अनिश्चित कालीन अनशन की अनुमति नहीं मिली। मैने प्रशासन को स्पष्ट कहा है कि मांग पूरी होने तक मंदिर से लेकर सड़क और उद्यानों में अनशन करेगा। जब तक न्याय नहीं मिल जाता है..वह अपना आन्दोलन जारी रखेगा।

              रोहिणी ने बताया कि उसने अपनी मांग को लेकर डीजीपी से गुहार लगायी है। लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी। कोन्हेर गार्डन में अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठे रोहिणी ने जानकारी दी कि पुलिस नौकरी में कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जाता है। उसने यह भी बताया कि वह नेतागिरी नहीं कर रहा है। और ना ही अपनी नौकरी पाने के लिए अनशन कर रहा है। 

                        जानकारी के अनुसार खबर लिखे जाने तक अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठे रोहिणी को हटाने गाड़ी के साथ पुलिस जवान पहुंचे है। जानकारी मिल रही है कि मामला गृहमंत्री तक पहुंच चुका है।

close