IAS Transfer List-भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों की नवीन पदस्थापना,देखे लिस्ट

Shri Mi
2 Min Read

भोपाल।राज्य शासन ने आईएएस अफसरो की नवीन पदस्थपना आदेश जारी किए है।जारी आदेश अनुसार दीपाली रस्तोगी प्रमुख सचिव अब विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-आयुक्त आदिवासी विकास के प्रभार से मुक्त होंगी। एम. कालीदुरई (भारतीय वन सेवा) आयुक्त-सह-संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक कृषि उद्योग विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। छवि भारद्वाज द्वारा अपर आयुक्त आदिवासी विकास का कार्यभार ग्रहण करने पर अभिषेक सिंह अपर आयुक्त आदिवासी विकास के प्रभार से मुक्त होंगे। नंदकुमारम प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ संचालक प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। सीजीवालडॉटकॉम NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अविनाश लवानिया संचालक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य भण्डार गृह निगम का प्रभार अतिरिक्त रूप से दिया गया है। लवानिया द्वारा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य भण्डार गृह निगम का कार्यभार ग्रहण करने सुफिया फारूकी वली प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य भण्डार गृह निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।

अधिकारीनवीन पद-स्थापना
श्री बी.एस जामोद, अपर सचिव, जेल एवं परिवहन विभागसंचालक पंचायत राज
श्री श्रीमन शुक्ला, प्रबंध संचालक कृषि उद्योग विकास निगमप्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ
श्रीमती स्वाति मीणा नायक, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघमिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
श्रीमती छवि भारद्वाज, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारीअपर आयुक्त आदिवासी विकास
श्री मनोज खत्री, प्रबंधक संचालक मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्डउप सचिव जेल विभाग
श्री ललित कुमार दाहिमा, कलेक्टर शहडोलउप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग
श्री सतेन्द्र सिंह, उप सचिव पशुपालन विभागकलेक्टर शहडोल
श्री अमर पाल सिंह, अपर आयुक्त राजस्व, सागर संभागउप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास
श्री के.डी. त्रिपाठी, अपर कलेक्टर होशंगाबादसंचालक मध्यप्रदेश स्टेट एडस कंट्रोल सोसायटी, भोपाल (पूर्व में जारी आदेश निरस्‍त)
Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close