बिलासपुर—छठ घाट पर आयोजित तीन दिवसीय महाछठ पर्व के महाआरती के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने सीजी वाल को बताया कि छठ माता के आशीर्वाद से वीर गांव में भाजपा का ही महापौर बनेगा। उन्होंने कहा ना केवल भाजपा का महापौर बल्कि स्थानीय सरकार भी भारतीय जनता पार्टी की बनेगी। धरम ने कहा कि छठ पर्व ऊर्जा और संस्कार का पर्व है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी जैसे संस्कारिक और जनहित पार्टी को छठ माता का आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैने छठमाता से वीरगांव में जीत के लिए आशीर्वाद मांगा है।
छठघाट पर महाआरती के बाद प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया कि प्रदेश में रमन सरकार बेहतर काम कर रही है। उन्हें जनता का बराबर प्यार मिल रहा है। किसानों और गरीबों को अकाल से घबराने की जरूरत नहीं है। प्रदेश की सरकार उनके साथ है। सीजी वाल के एक सवाल के जवाब में धरम ने कहा कि महाआरती में मैने अपने प्रदेश वासियों के लिए माता छठ से आशीर्वाद मांगा है। उन्हें पूरा विश्वास है कि माता मेरे विनय को ठुकराएंगी नहीं है।
सीजीवाल के सवाल पर उन्होंने कहा कि माता छठ से मैने बिरगांव चुनाव के लिए भी माता की आराधना की है। मैने माता से निवेदन किया है कि वीरगांव स्थानीय चुनाव में महापौर के साथ ही अन्य भाजपा प्रत्याशियों को जीत का आशीर्वाद दे। धरम ने कहा कि सच की हमेशा जीत होती है। माता भी सच के साथ रहती हैं। मेरी प्रार्थना माता स्वीकार करेंगी। ऐसा उन्हें विश्वास है।
धरम ने बताया कि माता की प्रेरणा से वीरगांव में स्थानीय सरकार भाजपा की ही बनेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि रमन सरकार अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसे में जनता भी उनके साथ ही है।