बीजपुर।बीजापुर में विदेश से लौटी एक महिला चिकित्सक समेत दो लोगों को कोरेना वायरस का संदिग्ध मानते हुए उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों के अनुसार इनमें कोरोना के लक्षण तो नहीं मिले हैं, लेकिन विदेश से लौटने की जानकारी के बाद एहतियात के तौर पर इन महिलाओं को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। वहीं, उनके सैंपल भी जांच के लिए राजधानी भेजा गया है। इन्हें 14 दिन के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा।सीजीवालडॉटकॉम NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए।
Join Our WhatsApp Group Join Now