पुलिस कप्तान ने बजाया नंगाड़ा..और खड़े हो गए अपराधियों के कान.. महिलाओं ने एसपी का किया स्वागत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—शिव शक्ति महिला समूह बंधवापारा ने क्षेत्र में एक कारनामा कर दिखाया। होली मिलन कार्यक्रम में अतिथि पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल को बनाया। फिर क्या था..पुलिस कप्तान भी होली मिलन पूरे मन से मनाया। और फिर ऐसा कुछ कर दिया कि क्षेत्र के अपराधियों के कान खड़े हो गए। दरअसल पुलिस कप्तान नंगाड़ा को देखकर अपने आप को रोक नहीं पाए। तमाम औपचारिकताओं को दरकिनार कर नंगाड़ा के सामने बैठ गए। फिर उन्होने नंगाड़ा जमकर बजाया भी। बात आग की तरह फैली…खासकर अपराधियों के कान खड़े हो गए। इस दौरान समूह समेत आसपास की महिलाओं ने पुलिस कप्तान की कसीदा पढ़ने से भी नहीं चूकी। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    बात कुछ इस तरह है। सरकंडा थाना क्षेत्र के बंधवापारा इलाके में शिवशक्ति महिला समूह ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। महिलाओं ने कार्यक्रम में बतौर अतिथि पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल को बुलाया। जानकारी हो कि बंधवापारा क्षेत्र सरकंडा थाना अन्तर्गत आने वाला काफी बदनाम क्षेत्र है। यहां से जब तब आपराधिक घटनाओं की जानकारी पुलिस प्रशासन के सामने आती रहती है। खासकर मलीन बस्ती क्षेत्र में अपराधियों का बहुत बोलबाला है। यहां असामाजिक तत्वों ने स्थानीय लोगों का जीना भी मुश्किल कर दिया है। जब तब पुलिस को यहां से छोटी बड़ी शिकायते मिलती रही है। अपराधियों को सबक सिखाने को लेकर शिव शक्ति महिला समहू ने होली मिलन कार्याक्रम के लिए बतौर मुख्य अतिथि पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल को आमंत्रित किया। 

               बताते चलें कि क्षेत्र में खासकर मलीन बस्ती क्षेत्र की महिलाओं की हमेशा शिकायत रहती है कि शराबियों ने जीना मुश्किल कर दिया है। शराब दुकान के चलते स्कूली बच्चों समेत महिलाओं का आना जाना दूभर हो गया है। इस बात को ध्यान में रखकर अपराधियों को सबक सिखाने महिलाओं ने होली मिलन कार्यक्रम में विशेष तौर पर पुलिस कप्तान को अतिथि बनाया।

                                रविवार दोपहर को पुलिस कप्तान शिव शक्ति महिला समहू के होली मिलन कार्यक्रम मे ना केवल शिरकत किया। बल्कि जमकर एक एक पल का आनन्द भी लिया। बच्चों से संवाद किया। महिलाओं को सुरक्षा का आश्वासन भी दिया। उपस्थित लोगों को पुलिस कप्तान ने स्वागत भी किया। लेकिन अपने आप को पुलिस कप्तान उस समय रोक नहीं पाए। जब सामने उन्होने नंगाड़ा दिखाई दिया।

                 नंगाड़ा देखते ही पुलिस कप्तान बिना संकोच के दोनो हाथ में डंडा लेकर सामने बैठ गए। इस दौरान स्थानीय थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने भी पुलिस कप्तान का साथ दिया। वहीं एसपी को नंगाड़ा बजाते देख अपराधियों के कान खड़े हो गए। लोगों ने बताया कि पुलिस कप्तान ने नंगाड़ा बजाकर अपराधियों के बीच संदेश पहुंचा दिया कि ना केवल महिलाओं बल्कि क्षेत्र में बुरे काम का पर्याय बनने वालों की खैर नहीं है। 

                  बहरहाल कार्यक्रम समय पर खत्म हुआ। लेकिन पुलिस कप्तान के नंगाड़ा बजाने को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। खासकर अपराधियों में ज्यादा हलचल है। लोगों में चर्चा है कि देखते हैं कि सबसे पहले किस अपराधी का नंगाड़ा बजने वाला है।     

                 बताते चले कि होली मिलन समारोह में पुलिस कप्तान ने समस्त क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाए दी। उपस्थित बच्चों से मिलकर पुलिस की नॉकरी के लिए प्रेरित किया । साथ ही नंगाड़ा बजाकर क्षेत्र को अपराध मुक्त करने का संदेश भी दिया।

close