जशपुर।जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के महुआ घाटी में आज एक पिकअप वाहन के पेड़ से टकरा जाने से दो लोगों की मृत्यु हो गयी और बारह गंभीर रुप से घायल हो गए।पुलिस सूत्रों के अनुसार पिकअप वाहन में सवार होकर लरंगा गांव जा रहे थे। इस दौरान महुआ घाटी में वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गयी और बारह गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सन्ना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।सीजीवालडॉटकॉम NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए।
वही सोमवार को ही जशपुर जिले में एक बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार छह यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार कुनकुरी से बगीचा जा रही यात्रियों से भरी बस बन्दरचुंवा के समीप अनियंत्रित होकर पलट गयी। दुर्घटना में बस सवार छह यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कुनकुरी अस्पताल मे कराया भर्ती कराया गया है।