शिव देवांगन को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी..हर्षिता से मुलाकात कर कहा..पार्टी का विश्वास कायम रखूंगा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- भाजपा पार्षद शिव देवांगन को तखतपुर नगर पालिका का नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर पार्टी के पार्षदों ने खुशी जाहिर की है। जानकारी हो कि तखतपुर नगरपालिका में कांग्रेस की जीत हुई है। शिव देनांगन भारतीय जनता पार्टी तखतपुर के वार्ड क्रमांक 11 से पार्षद हैं। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                  भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं  ने तखतपुर नगरपालिका के लिए नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर शिव देवांगन को बधाई दी है। जानकारी हो कि शिव देवांगन भाजपा से तखतपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद हैं। भारतीय जनता पार्टी के समस्त  पदाधिकारियों शिव देवांगन के नेता प्रतिपक्ष बनने पर खुशी जाहिर की है। 

             नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद शिव देवांगन अंतर्राष्ट्रीय महिला आयोग के विशेष सलाहकार हर्षिता पांडे के निवास स्थल पहूंचकर आभार जाहिर किया है। हर्षिता पाण्डेय से मुलाकात के दौरान शिव देवांगन ने कहा कि पार्टी के विश्वास को कायम रखते हुए तखतपुर के विकास को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ुंगा। सशक्त की भूमिका निभाने का संकल्प लेते हुए देवांगन ने कहा कि जनहित कार्यों को लेकर हमेशा सजग रहूंगा।सभी पार्षदों को साथ लेकर चलूंगा।

          हर्षिता पाण्डेय से मुलाकात के दौरान शिव देवांगन के साथ प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष संतोष कश्यप कोमल सिंह ठाकुर नैया लाल साहू पुष्पा नरेंद्र रात्रे प्रतिभा काशी देवांगन कृष्ण कुमार साहू अजय यादव सुरेंद्र कोसला चंद्र कांत द्विवेदी सुरेन्द शर्मा प्रदीप कौशिक मोनू सेमर विश्वनाथ यादव ओमकार सोनी बसंत सोनी गज्बे लव कुमार पांडे नरेंद्र रात्रे काशी देवांगन महेंद्र पांडेय समेत तखतपुर के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

close