जब मेयर ने कहा…जिम्मेदारी हमारी.. छोड़ना चाहो..तो छोड़ दो..हम कर लेंगे व्यवस्था.टारगेट नहीं तो खत्म करेंगे ठेका

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— मेयर रामशरण यादव ने कहा…निगम सफाई ठेकेदार अधिकारी आड़े हाथ लिया है। हम  लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करेंगे। यदि सफाई कर्मचारी काम नहीं करना चाहते हैं तो मत करें…हम जनता के प्रति जिम्मेदार हैं। हम अपनी व्यवस्था कर लेंगे। बिना कारण बताए सफाई व्यवस्था को रोकना अनुचित है। इसके लिए अधिकारी और ठेकेदार को चेतावनी दी गयी है। मेयर ने कहा हम अपनी आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उचित कदम उठाएंगे। लेकिन जनता के साथ किसी प्रकार का अन्याय बर्दास्त नहीं करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              सफाई कामगार ने काम करना बन्द कर दिया है। इसकी वजह क्या है के सवाल मेयर रामशरण यादव ने कहा कि इसकी जानकारी हमें एक दिन पहले चली है। सफाई कामगारों ने वेतन नहीं मिलने से काम करना बन्द कर दिया है। एमआईसी बैठक में एमआईसी सदस्यों ने सफाई व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारी को फटकारा है। सफाई व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारी को स्पष्ट कहा गया है कि आखिर यकायक बिना सूचना काम क्यों बन्द किया गया। क्या मेयर के संज्ञान में लाया गया। जब वेतन सितम्बर से नहीं मिला है तो काम सितम्बर में ही बन्द कर देना चाहिए। ऐसे में यदि ठेकेदारों को लगता है कि काम बन्द कर देना चाहिए तो बन्द कर दें। जनता के प्रति हम जिम्मेदार है। हम व्यवस्था कर लेंगे। हम आपके भरोसे नहीं बैठे हैं। नाराजगी जाहिर करते हुए मेयर ने कहा..जनता को किसी प्रकार की परेशानी को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। 

              मेयर ने बताया कि निगम को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने का फैसला किया गया है। बहुत जगह में हमारे निर्माण कार्य हुए हैं। नीलामी नहीं हुई है। अभी सम्पत्ति की वसूली पूरी नहीं हो पायी है। सम्पत्ति कर की वसूली ठेके पर है। यदि टारगेट पूरा नहीं होगा तो हम ठेका समाप्त करने की कोशिश करेंगे। सम्पत्ति कर वसूली की जिम्मेदारी निगम कर्मचारियों को देंगे। क्योंकि हमारे कर्मचारियों ने ठेकेदारी से अच्छा परिणाम दिया है।

                    मेयर ने बताया कि ट्राली विज्ञापन पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। ट्राली को चौक चौराहों पर बेतरतीब रख दिया जाता है। जिसके चलते यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित होता है। मेयर ने कहा कि 30 ट्राली की अनुमति थी। तीस ट्राली से हमें साल में मात्र 1 लाख 20 हजार रूपये ही मिलते थे। मात्र कुछ लाख रूपयों के चलते हम पांच लाख की आबादी को संकट में नहीं डाल सकते हैं। हमने निगम कर्मचारियों और होर्डिंग्स लगाने वालों को स्प्ष्ट निर्देश दिया है कि होर्डिंग को भीड़ भाड़ क्षेत्र में नहीं लगाए जाए। यदि आदेश का पालन नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई होगी।

close