डॉ.आरती और अर्चना झा का सम्मान.. संस्था प्रमुख ने बताया..दोनों ने छोड़ा विशेष छाप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- पंजाबी मानव सेवा समिति ने स्पेशल ब्रांच  जोनल एसपी अर्चना झा और सिम्स की वरिष्ठ चिकित्सक और प्रोफेसर डॉ.आरती पाण्डेय को  अन्तरार्ष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया है। मानव सेवा समिति के संयोजक मनजीत सिंह ने बताया कि अर्चना झा और डॉ.आरती पाण्डेय ने ने समाज पर अपने काम के जरिए सकारात्मक प्रभाव छोड़ा है।  दोनों महिला शख्सियत को सम्मानित कर हम गर्व मसहूस कर रहे हैं। 
 
                मानव सेवा समिति बिलासपुर के संयोजन मनजीत सिंह ने बताया कि इस बार संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले की दो मशहूर शख्सियत को सम्मानित किया है। दोनो महिलाओं ने समाज पर अपने काम धाम का सकारात्मक प्रभाव छोड़ा है। मनजीत ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा को संस्था ने सम्मानित किया है। अर्चना झा  2007 में पीएससी  उत्तीर्ण कर पुलिस सेवा में आयी। इस दौरान उन्होने विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने काम को बेहतर अंजाम दिया है।
 
             मनजीत ने जानकारी दी कि हमने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सिम्स की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरती पाण्डेय को भी सम्मानित किया है। डॉ.आरती पाण्डेय साल 2004 से ईएनटी विभाग में प्रोफेसर और हेडआफ डिपार्टमेन्ट की भूमिका में है। श्रीमती पाण्डेय ने नियोनेंटल किट डिस्ट्रीब्यूशन में अहम योगदान दिया है। लायंस क्लब, ब्राम्हण समाज, मैरिज ब्यूरों स्काउट एण्ड गाइड , जैन इन्टरनेशनल स्कूल, गायत्री परिवार,गूरू घासीदास विश्वविद्यालय, समेत कई सस्थाओं से जुड़कर मानव की सेवा कर रही हैां।
      
                 सम्मान कार्यक्रम के दौरान पंजाबी मानव सेवा समिति के  मनजीत सिंह अरोरा के अलावा असित पाल सिंह जुनेजा प्रीतपाल सिंह गंभीर नरेश लिखमानिया विशेष रूप से मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close