रेल पटरी पार करते चपेट में आया बुजुर्ग.. मौके पर मौत..बिलासपुर-इन्दौर ट्रेन से हुआ हादसा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— उस्लापुर स्टेशन पहुंचने से पहले फाटक के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति लाइन पार करते बिलासपुर- इन्दौर ट्रेन में करीब 11 बजे सुबह चपेट में आ गया। जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस पहुंच गयी। बहरहाल सूचना मिलने के बाद भी जीआरपी नहीं पहुंची है। मृतक की पहचान की जा रही है।

                   उस्लापुर स्टेशन के पास ओव्हरब्रिज के निकट बिलासपुर-इन्दौर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी है। व्यक्ति जब लाइन पार कर रहा था..ठीक उसी समय हादसा हुआ। वुजुर्ग व्यक्ति की पहचान छेदी लाल निषाद के रूप में रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। खबर लिखे जाने तक जीआपी टीम नहीं पहुंची थी। हादसा रेलवे पोल क्रमांक K-725/38 के पास हुआ है।

              आज पास के लोगों ने बताया कि मरने वाले का नाम छेदीलाल निषाद है। वैशाली अपार्टमेन्ट में चौकीदारी का काम करता है। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि छेदी निषाद का शांतिनगर स्थित ठेठाडबरी में घर है। शायद वह रात की चौकीदारी के बाद घर लौट रहा था। इसी समय करीब 11 बजे रेल पटरी पार करते समय बिलासपुर- इन्दौर ट्रेन की चपेट में आ  गया।

              कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेल पटरी पार करते समय वह तम्बाकू मलने में तल्लीन था। इस दौरान उसे आती हुई मौत नहीं दिखायी दी। और ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी।

           पुलिस के पहुंचने के बाद उसके परिजन को बुलाया गया। जानकारी के अनुसार छेदी का बेटा मौके पर पहुंचकर पिता के शव की पहचान की है। बेटा ने बताया कि उसे परिवार के साथ भनवारटंक जाना था। लेकिन ट्रेन छूट गयी।

 

https://m.youtube.com/watch?v=CmbKMJ9GORM

TAGGED: , , ,
close