अमृत कुमार खलखो को अपर आयुक्त बिलासपुर/सरगुजा संभाग

cgwallmanager
1 Min Read

mantralaya 1रायपुर- राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (2002) के अधिकारी अमृत कुमार खलखो प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम को आगामी आदेश पर्यन्त अपर आयुक्त, बिलासपुर/सरगुजा संभाग के पद पर पदस्थ किया है। इसका आदेश मंत्रालय (महानदी भवन) से सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है। इस आदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुश्री श्रुति सिंह प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ हाथ करघा  विकास एवं विपणन सहकारी संघ, संचालक ग्रामोद्योग और संयुक्त सचिव ग्रामोद्योग को उनकेे वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। इसी कड़ी में गृह (पुलिस) विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से जारी आदेश में भारतीय पुलिस सेवा (2005) के अधिकारी ध्रुव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. बघेरा (दुर्ग) को आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक, विशेष अपराध शाखा, पुलिस मुख्यालय रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

close