COVID 19:जब विधायक शैलेष पाण्डेय ने कहा-लड़ाई लम्बी..जनता रहे तैयार..मुख्यमंत्री ने उठाया जरूरी कदम..समझदार जनता ने दिया साथ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—नगर विधायक शैलेश पाण्डेय नेआज लाकडाउन एलान के बीच शहर का भ्रमण किया। घूम-घूम कर सड़क पर दिखने वाले एक एक नागरिकों को अलर्ट रहने को कहा। साथ ही समझाईश भी दी कि अतिआवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकले। क्योंकि लड़ाई लम्बी है। जनता को इसके लिए हमेशा तैयार रहना होगा।शैलेश पाण्डेय ने नगर भ्रमण के बीच बताया कि बिलासपुर की जनता ने लाकडाउन को सफल बनाया। हमें यही उम्मीद भी थी। उन्होने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी है। इसलिए हमारी लड़ाई बहुत बड़ी ही नहीं बल्कि लम्बे समय तक चलने वाली है। केवल एक दिन के लाकडाउन से जीत हासिल होने वाली नहीं है। इसलिए इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि शहर और प्रदेश को तीन चार दिन या 31 मार्च तक घर से नही निकलना पड़े।सीजीवाडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

            शहर विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री,स्वास्थ्य मंत्री ने आम जनता से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर आए।

             यदि लड़ाई लम्बी है और इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि लाकडाउन का समय बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में गरीबों की स्थिति खराब हो जाएगी। सवाल के जवाब में विधायक ने बताया कि ऐसी स्थिति ही नहीं आएगी। लाकडाउन का समय कितना ही लम्बा क्यों ना हो सरकार गरीबों को परेशान नहीं होने देगी। उचित कदम उठाया जाएगा। हमारी जनता बहुत ही सौम्य और साहसी है।

             शैलेष पाण्डेय ने जानकारी दी कि बिलासपुर का लाकडाउन पूरी तरह सफल है। इसमें प्रशासन,पुलिस से लेकर एक एक व्यक्ति का योगदान है। पाण्डेय ने बताया कि सेनेटाइजर और मास्क की भारी कमी है। जाहिर सी बात है कालाबाजारी भी शुरू होने की जानकारी मिल रही है। ऐसी सूरत में मैने निजि तौर पर मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि जितने भी राशनकार्डधारी को निशुल्क मास्क और सेनेटाइजर की व्यवस्था की जाए। यदि ऐसा हुआ तो गरीबों का शोषण भी नहीं होगा।

 

close