पुलिस कप्तान ने उठाया बड़ा कदम.. पेश किया शानदार मिसाल..लाकडाउन में पुलिस बस से यात्रियों को भेजा घर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—– कोरोना के खिलाफ स्वस्फूर्त जनता कर्फ्यू के बाद स्टेशन में फंसे यात्रियों के लिए बिलासपुर पुलिस कप्तान ने क्रांतिकारी कदम उठाया। लॉकडाउन के चलते आटो नहीं मिलने के कारण रेल यात्री सुबह से ही परेशान थे। खबर मिलने के बाद पुलिस कप्तान ने सभी थाना प्रभारियो समेत आला अधिकारियों को पुलिस बस के साथ रेलवे स्टेशन भेजा। स्टेशन में मौैजूद सभी यात्रियों को अलग अलग रूप पर बस से घर पहुंचाया गया।
 
                      लाकडाउन के बीच बिलासपुर पुलिस ने कर्तव्यनिष्ठा की शानदार मिसाल पेश किया है। जनकारी हो कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के साथ ही बिलासपुर की जनता ने कोरोना के खिलाफ जंग छेड़ते हुए रविवार को जनता कर्फ्यू का एलान किया। इसके अलावा रेलवे प्रशासन ने एक दिन पहले करीब 143 से अधिक रेलगाड़ियों की पहियों को रोकने का फैसला किया। 
    
                  लाकडाउन के बीच बिलासपुर पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल को जानकारी मिली कि बाहर से आए यात्री बिलासपुर स्टेशन में फंस गए हैं। ज्यादातर यात्री स्थानीय लेकिन दूर दराज क्षेत्र से हैं। आटो और सिटी बस सेवा बन्द होने के कारण घर के करीब पहुंचकर भी धर से दूर हैं। स्टेशन में भीड़ भाड भी अधिक है।
   
               पुलिस के आलाधिकारियों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने तत्काल पुलिस अधिकारियों ससेत सभी थाना प्रभारियों को यात्रियों के सहयोग के लिए रेलवे स्टेशन भेजा। पुलिस कप्तान ने आदेश दिया कि पुलिस प्रशासन की सभी बसों को अलग अलग रूट पर चलाकर यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाया जाए।
 
             पुलिस कप्तान से आदेश मिलते ही एडिश्नल एसपी ओपी शर्मा, संजय ध्रुव डीएसपी आरएन यादव, सीएसपी निमेश बरैया, थानेदार परिवेश तिवारी मोहम्मद कलीम स्वर्णकार समेत कई थानेदारों ने स्टेशन पहुंचकर रेस्क्यू किया। पुलिस बस से एक एक यात्रियों को अलग अलग रूट पर चलते हुए उनके घर तक पहुंचाया। इस दौरान पुलिस का सेवा रूप देखते ही स्टेशन पर फंसे यात्री काफी भावुक नजर आए। 
 
 लावघानी के साथ पुलिस ने दिया सेवा परिचय
 
         पुलिस कप्तान ने बताया कि स्टेशन पर उतरने वाले सभी यात्रियों को को एक ही गेट से एंट्री और एग्जिट कराया गया है। प्लेटफार्म पर आने वाले सभी यात्रियों की टीम ने चेकिंग की है। जनता कर्फ्यू के कारण  ऑटो सेवा बंद होने के कारण आने वाले यात्री काफी परेशान थे। पुलिस वाहनो को सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके घर तक छोड़ा गया है।

TAGGED: , , ,
close