बिलासपुर जिले में 17 लाख लोगों के आधार कार्ड बने

cgwallmanager
3 Min Read

Aadhharबिलासपुर। छत्तीसगढ़ में विशिष्ट पहचान परियोजना (आधार) के तहत अब तक दो करोड़ 26 लाख 92 हजार 255 लोगों को आधार नम्बर जारी किए जा चुके हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश में 14 नवम्बर 2015 की स्थिति में 84 प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं। वर्ष 2015 की जनगणना के अनुसार राज्य की कुल जनसंख्या दो करोड़ 70 लाख 14 हजार 896 है। इस वर्ष 31 दिसम्बर तक शत-प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य है। राज्य में आधार पंजीयन का कार्य भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यू.आई.डी.ए.आई.) से पंजीकृत रजिस्ट्रार द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए वर्तमान में 921 आधार पंजीयन केन्द्र संचालित है।
अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले में 19 लाख एक हजार 966 लोगों के, बिलासपुर जिले में 17 लाख 63 हजार 739 लोगों के, दुर्ग जिले में 15 लाख 47 हजार 332 लोेगों के, जांजगीर-चाम्पा जिले में 15 लाख 26 हजार 484 लोगों के और राजनांदगांव जिले में 14 लाख 69 हजार 405 लोगों के आधार नम्बर बनाए जा चुके हैं। इसी तरह रायगढ़ जिले में 12 लाख 91 हजार 864 लोगों के, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 12 लाख 35 हजार 262 लोगों के, कोरबा जिले में 10 लाख 17 हजार 038 लोागें के, महासमुंद जिले में 10 लाख दो हजार 800 लोगों के, धमतरी जिले में सात लाख 73 हजार 670 लोगों के, कबीरधाम जिले में सात लाख 29 हजार 312 लोगों के, जशपुर जिले में सात लाख 45 हजार 715 लोगों के, बालोद जिले में सात लाख 71 हजार 121 लोगों के, बेमेतरा जिले में सात लाख 66 हजार 842 लोगों के उत्तर बस्तर (कांकेर) जिले में छह लाख 64 हजार 558 लोगों के और गरियाबंद जिले में पांच लाख 75 हजार 592 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए हैं। बस्तर जिले में छह लाख 74 हजार 914 लोगों के, कोरिया जिले में पांच लाख 92 हजार 725 लोगों के, सरगुजा जिले में छह लाख 94 हजार 682 लोगों के, सूरजपुर जिले में छह लाख 48 हजार 813 लोगों के, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में छह लाख 33 हजार 504 लोगों के, कोण्डागांव जिले में चार लाख 77 हजार 982 लोगों के, मुंगेली जिले में पांच लाख 53 हजार 964 लोगों के, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में दो लाख 10 हजार 165 लोगों के, बीजापुर जिले में एक लाख 68 हजार 113 लोगों के, सुकमा जिले में एक लाख 44 हजार 625 लोगों के और नारायणपुर जिले में एक लाख 10 हजार 068 लोगों को आधार नम्बर जारी किया जा चुका है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close