सुकमा।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री कवासी लखमा,केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार और पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी ने आज सुकमा पुलिस लाईन में सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए
बता दे कि सुकमा के एलमागुंडा इलाके में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए थे। सर्चिंग के बाद सभी जवानों के शव बरामद किए गए। शहीद जवानों में 12 डीआरजी और 5 STF के जवान हैं। इसके साथ ही नक्सली 15 हथियार और एक यूबीजीएल भी लूट ले गए हैं। बता दें कि कल एलमागुंडा इलाके में मुठभेड़ हुई थी। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने इस घटना की पुष्टी कर दी है।
"है नमन उनको कि जो यशकाय को अमरत्व देकर,
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 23, 2020
इस जगत में शौर्य की जीवित कहानी हो गये हैं"
नक्सली हिंसा में शहीद हुए वीर जवानों को सुकमा पुलिस लाईन पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की, शहीद जवानों के साथियों और परिजनों से मुलाकात की।
हमारे शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। pic.twitter.com/qQPLantTk9