धूम धाम से मनायी जाएगी महराज नामदेव की जयंती

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

hindu prayers arti - tukarammaharajबिलासपुर–संत शिरोमणी नामदेव महराज जी की 745वीं जयंती पर्व 22 नवम्बर रविवार को देव उठनी एकादशी पर मनाया जाएगा।  नामदेव समाज विकास परिषद और नामदेव समाज युवा परिषद जिला शाखा बिलासपुर की आवश्यक बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि, हर साल की तरह ही इस साल भी जयंती पर्व का आयोजन बजरंग अखाडा सामुदायिक भवन गोड़पारा में किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    जयंती पर्व पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे। 22 नवम्बर को सुबह 9 बजे सर्वप्रथम श्री रामसहाय दर्जी मंदिर में संत शिरोमणी नामदेव महराज जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना की जाएगी। सुबह 9.30 बजे से पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ जयंती पर्व की शुरूवात की जाएगी। सुबह 11 बजे नामदेव महराज जी को पूर्णाहूर्ति दी जाएगी। 11.15 बजे से संत शिरोमणी नामदेव जी महराज की पूजा अर्चना एवं महाआरती होगी। 12 बजे से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा।

                            परिषद के जिला अध्यक्ष शिवशंकर लाल वर्मा के निवास स्थान जबड़ापारा में हुई बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान समाज के लोगों ने जयंती पर्व पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

                                      बैठक की अध्यक्षता परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवकुमार वर्मा ने की। इस दौरान शिवशंकर लाल वर्मा, एसके नामदेव, कौशल नामदेव, अनिल नामदेव, लखन लाल नामदेव, गंगादीन वर्मा, गिरीश नामदेव, नरेश श्रीवास्तव, उमाशंकर श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, साहेब लाल नामदेव, के.पी. नामदेव, भोला श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, राजकुमार चैधरी, ब्रजकुमार चैधरी, नारायण चैधरी, सुनील वर्मा, अनिल वर्मा, राकेश वर्मा, आलोक नामदेव, रितेश चैधरी, आलेख वर्मा, मुकेश नामदेव, राजेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में नामदेव समाज के स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।

                                              बैठक का संचालन भाजपा नेता आलेख वर्मा ने किया। आभार व्यक्त शिवशंकर लाल वर्मा ने किया।

close