covid-19–देखें वीडियोंः क्यों गंभीर हुए IG दीपांशु काबरा..मैदान में उतरते क्या कहा..पुलिस कप्तान ने क्या दिया निर्देश

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
 
बिलासपुर— पिछले चौबिस घण्टे की समझाइश के बाद लाकडाऊन के दूसरे दिन बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा भी जनता को समझाने मैदान में उतर चुके हैं। पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने भी मोर्चा संभाल लिया है। आईजी के निर्देश पर विशेष रणनीति के तहत थानेवार एडिश्नल एसपी और सीएसपी के साथ डीएसपी स्तर के आला पुलिस अधिकारियों को जन जागरूक की जिम्मेदारी दी गयी है।
 
                  बिलासपुर पुलिस रेंज प्रमुख दीपांशु काबरा पूरी  टीम के साथ अब मैदान में है। साथ में पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने भी मोर्चा संभाल लिया है। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कोरोना से बचने और धारा 144 के उद्देश्यों को बता रहे है । सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर पुलिस ने जनता को जागरूक  करते हुए समुह में नहीं रहने के अलावा एक दूसरे से निश्चित दूरी बनाकर रखने का संदेश दिया है।
 
           जानकारी हो कि जिला प्रशासन ने कोरोना के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए 31 मार्च तक जिले में धारा 144 लागू किया है। इसी क्रम में एक दिन पहले बिलासपुर जिला में लाकडाउन किया गया। लेकिन दूसरे दिन शहर सामान्य दिनों की तरह चहल कदमी करने लगा।
 
             मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी दीपांशु काबारा ने पुलिस कप्तान के साथ लोगों को कोरोना से दूर रखने की रणनीतियों पर विचार विमर्श किया। सोमवार को जिले की पुलिस टीम को मैदान में उतरा है। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के कोने कोने तक पहुंचकर फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है।
 
              आईजी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दीपांशु काबरा के निर्देश पर शहर और जिले के सभी थानेदारों को कड़ाई के साथ धारा 144 लागू करने को कहा गया है। साथ ही क्षेत्र में थाना के जवानों के साथ गश्त तेज करने की बात कही गयी है।  खुद आईजी ने मोर्चा संभालते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों और थानों का भ्रमण किया है। 
 
              पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि लाकडाउन के दुूसरे दिन लोगों ने भारी लापरवाही की है। जबकि ऐसा होना नहीं चाहिए था। यह जानते हुए भी कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही धारा 144 लागू किया गया है। लेकिन लोग आम दिनों की तरह बाजार में नजर आ रहे हैं। जबकि कोरोना का खतरा बढ़ चुका है।
 
             प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि आईजी के निर्देश पर थानावार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। लोगों को कड़ाई के साथ घर में रहने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने दी गयी है। फ्लैग मार्च में एडिश्नल एसपी समेत सीएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को लोगों पर कड़ी नजर रखने की सलाह दी गयी है। थानेदारों को कहा गया है कि लोगों की एक एक गतिविधियों पर नजर रखें। कोरोना के खतरों की जानकारी देने के अलावा सेल्फ आइसोलेट करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया है।
 
 घरों में रहना बहुत जरूरी
          
                 यद्यपि पुलिस रेंज प्रमुख से बातचीत नहीं पायी। कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रेंज प्रमुख ने मैदान में उतर कर साफ संदेश दिया है कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को घरों में रहना बहुत जरूरी है। जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अति आवश्यक स्थिति में ही लोग बाहर निकले लेकिन जल्द से जल्द घर भी लौटें। जानकारी के अनुसार दीपांशु काबरा खुद मैदान में उतरकर बाजार में मौजूद भीड़ में पहुंचकर आदेश का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कदम उठाने की बात कही है। 
 
संयम रखें…तभी मिलेगी जीत  
 
             पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि पुलिस सख्त कार्रवाई को तैयार है। लोगों को आज जबदस्ती घर भेजा गया है। इसके अलावा आदेश का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की बात कही गयी है। प्रशांत अग्रवाल ने जानकारी दी कि लोगों ने आज बहुत लापरवाही की है। इसके चलते ही पुलिस प्रशासन को सख्ती के साथ मैदान में उतरना पड़ा है। लोगों को समझना होगा कि कोरोना से बचने के लिए खुद को आइसोलेट करना होगा। आज पुलिस ने शहर और गांव कस्बों की सड़कों पर घूम रहे लोगों को घरों में वापस भेजा गया है। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने गस्त और चौकसी तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में लिंक रोड से लेकर शहर के कोने कोने में पुलिस ने मार्च किया है।
 
 
TAGGED:
close