धारा 144 का उल्लंघन करते पाए गए ..थाना लाकर चारों को समझाइस ..दुबारा पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—  जिले में प्रतिबन्धित धारा लगने के बाद भी लोगों के नहीं माने जाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। सरकण्डा पुलिस ने चार पांच लोगों को धारा 144 के तहत हिरासत में लिया है। थाने लाकर सभी आरोपियों को समझाइश के बाद रिहा किया गया है। 
 
             सरकण्डा थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि जिले में इस समय कोरोना वायरस से सुरक्षा के मद्देनजर धारा 144 लागू है। बावजूद इसके कई लोग इस बात को गंभीरता से नहीं लेते हुए इधर उधर समूह में पाए गए हैं।
 
             रात्रे ने बताया कि लोगों को पुलिस प्रशासन की तरफ से बार बार चेतावनी भी दी जा रही है। बावजूद इसके लोग आदतों से बाज नहीं आते हुए कानून को अपने हाथ में लेने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।
 
           इसी क्रम में आज सरकंडा क्षेत्र में चार पांच लोगों को धारा 144 की अवहेलना करने पर हिरासत में लिया गया। साथ ही सभी लोगों को धारा 144 लगाने की वजह की जानकारी दी गयी। पुलिस ने सभी को समझाइश के बाद छोड दिया गया है।
 
         शनिप रात्र ने बताया कि पकड़े गए सभी लोग ऑटो पार्ट्स, चश्मा, हार्डवेयर,पान ठेला व्यवसाय से जुड़े हैं। सभी को घर भेज दिया गया है। साथ चेतावनी दी गयी है कि  दुबारा पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई होगी।
close