अनुकरणीय पहलः बिल्हा जनपद पंचायत ने स्वास्थ्य विभाग को 2 लाख का चेक.. उपाध्यक्ष विक्रम ने बताया.. मास्क और सेनेटाइजर की होगी खरीदी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे बिल्हा स्वास्थ्य विभाग के मदद के लिए बिल्हा जनपद पंचायत ने 2 लाख का चेक दिया है। बिल्हा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है। लोगों की जान बचाना आज हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जानकारी मिली कि बिल्हा जनपद स्वास्थ्य विभाग निजी प्रयासों से मास्क और सेनेटाइजर की खरीदी कर जनता की सेवा कर रहा है। जनपद पंचायत सदस्यों ने बाढ़ आपदा प्रबंधन  मद से स्वास्थ्य विभाग को आज 2 लाख रूपए अनुदान दिया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

               बिल्हा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है। सबके सिर पर कोरोना महामारी का साया मंडरा रहा है। इसी बात के मद्देनजर राज्य शासन की तरफ से समय समय पर जनता को सुरक्षित रखने फैसला लिया जा रहा है। इसी दौरान जानकारी मिली कि बिल्हा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मद नहीं होने के कारण निजी प्रयास से अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ ही अस्पताल के लिए सेनेटाइजर और मास्क खरीदी कर रहा है। मामला सामने आने के बाद काफी दुख हुआ कि अस्पताल कर्मचारी सेवा के साथ आर्थिक सहयोग के लिए भी लगातार प्रयास कर रहे हैं। 

        विक्रम सिंह ने बताया कि बिल्हा जनपद पंचायत में लाखों की आबादी है। जनपद पंचाय क्षेत्र में एक एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अलावा 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और 69 उप स्वास्थ्य केन्द्र है। लेकिन किसी भी केन्द्र में ना तो सेनेटाइजर की व्यवस्था है और ना ही मास्क ही है। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए बिल्हा जनपद पंचायत के सदस्यों ने मिलकर जीवनदीप की बैठक में फैसला किया कि बाढ़ आपदा प्रबंधन मद से स्वास्थ्य विभाग को मास्क और सेनेटाइजर के लिए अनुदान राशि का दिया जाना जरूरी है। 

            विक्रम सिंह ने बताया कि आज यानि मंगलवार बीएमओ श्रीमती गढ़ेवाल को बिल्हा जनपदपंचायत की तरफ से दो लाख का चेक दिया गया। साथ ही बताया गया कि हम साथ है। मास्क और सेनेटाइजर की जल्द से जल्द व्यवस्था की जाए।

close