कोरोना:Bilaspur में फंसे झारखंड के मजदूरों को मिली मदद,CM भूपेश बघेल ने दिए निर्देश

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर-बिलासपुर में फंसे झारखंड के मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सहायता उपलब्ध कराया गया है। महाराष्ट्र से लौट रहे झारखंड के 50 से ज्यादा मजदूर बिलासपुर में फंस गये थे। ट्रेन का परिचालन बंद होने की वजह से उनके आने-जाने की कोई व्यवस्था नहीं हो रही थी, ऐसे में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ट्वीट कर उनके लिए सहायता की मांग की थी।ट्वीट के जरिये झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस बात की सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र से लौट रहे झारखंड के मजदूर बिलासपुर में फंसे हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन किया कि मजदूरों की सहायता करें. सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

साथ ही उनका लोकेशन भी मांगा, ताकि उनके लिए सहायता भेजी जा सके।इस ट्वीट के कुछ मिनटों बाद ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर तत्काल मजदूरों को सहायता भेजी गयी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हेमंत सोरेन के ट्वीट पर रि-ट्वीट कर ये जानकारी भी दी कि उनके खाने-पीने का इंतजाम कर दिया गया है। साथ ही उन्हें झारखंड की सीमा तक पहुंचाने की भी व्यवस्था की जा रही है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close