मेयर ने जगह-जगह पहुंच किया औचक निरीक्षण..दवाई का कराया छिड़काव.. कहा..मीडिया सुरक्षा के साथ करें काम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- शहरवासियों को करोना से  बचाने जागरूक करने मेयर रामशरण यादव  निगम अमला के साथ शहर के दस प्रमुख स्थालों का निरीक्षण किया। मेयर रामशरण ने क्षेत्र को संक्रमण रहित करने का निर्देश  दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
        मेयर रामशरण यादव, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ सिम्स अस्पताल, सदर बाजार, गोल बाजार, तोरवा क्षेत्र, दयालबंद, रेलवे स्टेशन, तारबाहर क्षेत्र,  तेलीपारा, शनिचरी समेत अलग अलग जगह पहुंचकर साफ सफाई का जायजा लिया। इस दौरान मेयर ने  विभिन्न जगहों में दवा का छिड़काव संक्रमणरहित करने का निर्देश दिया।
 
       रामशरण यादव ने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा निगम प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। वर्तमान में कोरोना वायरस को देखते हुए शासन ने शटर डाउन के निर्देश दिए हैं। हम सबको निर्देश का पालन करना होगा। बिना सहयोग के कोरोना पर जीत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि बिना वजह घर से ना निकले और परिवार सहित घर में ही रहें। 
 
               सड़क पर आने जाने वालों को घर पर रहने और पूर्ण एहतियात बरतने की भी सलाह दी।  निरीक्षण के दौरान नगर निगम अधिकारी, कर्मचारी और सफाई कर्मी भी उपस्थित थे।
 
मीडिया कार्यालय में बांटे ग्लब्स और मास्क
 
                  रामशरण यादव ने विभिन्न मीडिया कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों को ग्लब्स और मास्क का वितरण किया। मेयर ने मीडिया कर्मियों को शहर के कोने कोने तक समाचार पहुचाने में महती भूमिका की जमकर तारीफ की। उन्होने कहा कि कोरोना से बचने ग्लब्स और मास्क लगाकर ही पत्रकार भाई अपने काम को अंजाम दें।
 
close