CHHATTISGARH-सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए भी निःशुल्क भोजन व्यवस्था,स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव के निर्देश पर विभाग ने जारी किया आदेश

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने किए गए लॉक-डाउन के दौरान प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों को भी निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के निर्देश पर आज विभागीय सचिव निहारिका बारिक सिंह ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के अधिष्ठाताओं, सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा सिविल सर्जन्स को इसके आदेश जारी किए हैं।स्वास्थ्य सचिव ने अधिष्ठाताओं, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा सिविल सर्जन्स को लिखे पत्र में कहा है कि कोविड-19 का संक्रमण रोकने शासन द्वारा किए गए संपूर्ण लॉक-डाउन के क्रम में लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Join Our WhatsApp Group Join Now

अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ ठहरे परिजन लॉक-डाउन के कारण कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं जिससे उन्हें भोजन में परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इन परेशानियों के मद्देनजर शासकीय अस्पतालों में भर्ती मरीजों के साथ उनके परिजनों के लिए भी भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close