covid 19ः मेयर ने दिया 1 माह का वेतन..नम्रता भास्कर ने वार्डवासियों को दिए 1.5 लाख रूपए..महिला पार्षद और लक्ष्मीनाथ ने चलाया सफाई अभियान

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर— मेयर रामशरण यादव ने मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में एक माह का मानदेय देने का एलान किया है। उन्होंने निगम के सभी पार्षदों से एक माह का मानदेय राहत कोष में देने की अपील की है।
 
              बुधवार को मेयर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरूद्दीन और एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला की अगुवाई में निगम की टीम वैशाली टावर, कृषि उपज मंडी तिफरा और मीडिया कार्यालय में दवा का छिड़काव कर संक्रमण रहित करने की कार्यवाही की। मेयर यादव और सभापति समेत एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला ने खड़े होकर विभिन्न जगहों में दवा का छिड़काव  कराया। मेयर ने वैशाली टावर में रहने वालों को घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की। इसी तरह कृषि उपज मंडी और सब्जी मंडी में वायरस के संक्रमण से बचने दूरी बनाए रखने को कहा। साथ में व्यापारियों को समय पर ही मंडी खोलने को कहा। 
 
           मेयर ने उपस्थित  लोगों को बताया कि कोरोना वायरस से बचने पूर्ण एहतियात बरतने की जरूरत है। बार बार हाथ धोने और घरों में ही रहने की अपील करते हुए रामशरण ने कहा कि जानकारी मिली है कि कोरोना वायरस से प्रदेश में अब तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात को ध्यान रखते हुए हमें शहरवासियों को सुरक्षा के तमाम उपाय करने होंगे।
 
                  इस दौरान मेयर ने सड़कों पर इधर-उधर निकलने वाले लोगों को भी घरों में रहने की अपील की। कोरोना वायरस से बचने तमाम सुरक्षा अपनाने की बात कही।
 
रपार्षद निधि से नम्रता भास्कर का डेढ़ लाख रूपए का एलान
 
                 कोरोना प्रकोप के मद्देनजर वार्ड क्रमांक 17  नेहरू नगर की पार्षद नम्रता भास्कर ने डेढ़ लाख रूपए देने का एलान किया है। आयुक्त को पत्र लिखकर महिला पार्षद ने बताया कि विषम परिस्थितियों में भारत सरकार के साथ छत्तीसगढ़ सरकार लगातार जनता के साथ खड़ी होकर वायरस के प्रकोप से लड़ रही है। 
         
                      अपने पत्र में नम्रता ने कहा है कि कोविड 19 के रोकथाम के लिए व्यक्तिगत तौर सरकार के प्रयास के साथ है। इसलिए वार्ड क्रमांक 17 की पार्षद होने के नाते जिम्मेदारी बनती है कि मैं उनकी सुरक्षा के लिए कुछ कर सकू। यह मेरा सौभाग्य होगा। इसलिए 22020-21 की पार्षद निधि से वार्ड की जमता के लिए डेढ़ लाख रूपए की घोषणा करती हूं। 
     
         नम्रता भास्कर ने बताया कि डेढ़ लाख रूपए से वार्ड की जमता के लिए सेनेटाइजर, मास्क एन-95, हैण्ड ग्लब्स खरीदा जाए। डेढ़ लाख रूपयों से जल्द से जल्द उपकरण खरीदी कर जनता में वितरित किया जाए।
 
 
सफ़ाई कर्मियों के साथ महिला पार्षद और पार्षद पति ने चलाया सेनेटाइज अभियान
 
            नगर निगम बिलासपुर वार्ड क्रमांक 5 डा ख़ूबचंद बघेल नगर की पार्षद गायत्री अपने पति और कांग्रेस नेता लक्ष्मीनाथ साहू के साथ कालोनी में सेनेटाइज अभियान चलाया। लक्ष्मीनाथ और गायत्री साहू ने सफाई कर्मियों के साथ नालियों की सफाई की। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव लक्ष्मीनाथ साहू ने सफाई कर्मियों के साथ मास्क और हाथ में दस्ताना पहनकर ब्लीचिंग पाउडर का पावडर का छिड़काव किया। जगह जगह लोगों के बीच दवाई का वितरण भी किया।
 
      इस दौरान पार्षद गायत्री साहू और युवा कांग्रेस नेता ने लोगों को सावधानी बरतने के अलावा घर से बाहर नी निकलने का आग्रह किया। साथ ही यह भी कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकना हम सबकी सामुहिक और नैतिक जिम्मेदारी है।
close