राहत कोष में मीनू सुमन्त का योगदान .उमेश चन्द्र ने जमा किया पार्षद निधि ..पुष्पेन्द्र ने दिया 2 महीने का मानदेय

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—दानादाताओं की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जनप्रतिनि धि अपने सरकारी बजट का हिस्सा जनता के नाम लगातार कर रहे हैं। कोई अपना वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष जमा करने की बात कह रहा है तो कोई वार्ड में सेनेटाइजर और मास्क के लिए राशि का भुगतान कर कोरोना पीड़ितों  को राहत दिए जाने की बात कह रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  मुख्यमंत्री की अपील पर दानदाता लगातार राहत कोष में कोरोना पीडितों के सहयोग के लिए राशि जमा कर रहे हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 की सदस्य और सभापति मीनू सुमन्त यादव ने कोरोना पीड़ितों के लिए एक माह का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का एलान किया है। मीनू सुमन्त यादव ने बताया देश कठिन दौर से गुजर है। हालात नाजुक होते जा रहे हैं। महामारी का मुकाबला धैर्य और सावधानी के साथ सबकों कंधे से कंधा मिलाकर करना होगा। हम सबको आगे आकर कोरोना प्रभावितों की संख्या को कम करना है। गरीब,भूखे और निराश्रित पेंशनरों के लिए मदद भी करना होगा। मीनू ने बताया राज्य सरकार लगातार लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। हमकों भी आगे बढ़कर तन मन धन से सहयोग करना होगा।

         नगर निगम वार्ड क्रमांक 40 के पार्षद और वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश चन्द्र कुमार ने आयुक्त पत्र लिखा है। अपने पत्र में उमेश चन्द्र कुमार ने कहा है कि वार्ड क्रमांक 40 के एक एक नागरिकों को मास्क और ग्लब्स की जरूरत है। सेनेटाइजर  का वितरण किया जाना बहुत जरूरी है। इसके पहले कोरोना का प्रकोप बढ़े। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पार्षद निधि का 4 लाख रूपए राहत कोष में जमा करने का एलान करता हूं। निगम प्रशासन से गुहार है कि इस राशि से जल्द से जल्द सेनेटाइजर,मास्क और ग्लब्स की व्यवस्था कर वार्ड में वितरण किया जाए।

                       नगर निगम वार्ड क्रमांक 10 के युवा पार्षद पुष्पेन्द्र साहू ने भी कोरोना पीड़ितों के लिए 2 माह का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने को कहा है। पुष्पेन्द्र ने बताया कि विपरीत परिस्थियों में देश प्रदेश और जिले का एक एक नागरिक साथ है। हम कोरोना का तन मन धन से मुकाबला करने को तैयार हैं।      

close