सुरक्षित और स्वस्थ्य है सभी रेल यात्री ..पुलकित सिंघल ने बताया..धीरे धीरे सभी को पहुंचाया जा रहा घर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- लाकडाउन और रेल परिवहन बन्द के बाद बिलासपुर स्टेशन में उतारे गए सभई यात्रियों को रेल संस्कृति निकेतन में ठहराए गया है। रेल प्रशासन की तरफ से यात्रियों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। रेल यात्रियों ने संतोष जाहिर किया है कि  रेलवे प्रशासन की तरफ से किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रह है। 
 
     रेल परिवहन की रोक के बाद  24 मार्च को विभिन्न गाड़ियों से बिलासपुर पहुंचे 74 यात्रियों को रेल संस्कृति निकेतन में सुरक्षित ठहराया गया हैi रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधाओं का समुचित ध्यान रखा है। 
 
              वाणिज्य विभाग की तरफ से सभी यात्रियों को नहाने, कपड़े धोने के साबुन, चाय, बिस्किट, नाश्ता, दोपहर और रात का खाना दिया जा रहा है। साथ ही वाटर फिल्टर से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गयी है। इस दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान भी रखा जा रहा है।
 
         रेल प्रशासन ने दावा किया है कि प्रतिदिन इन्फ्रारेड थर्मामीटर मीटर से टेम्प्रेचर भी चेक किया जा रहा है। नये बेडशीट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रहने के स्थान की लगातार सफाई सफाई की जा रही है। स्थान को सेनिटाइज भी किया जा रहा है
 
         रेल  प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार कुछ यात्रियों को रिश्तेदारों के हवाले किया गया है। करीब दो दर्जन से अधिक बचे यात्रियों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। 
 
           वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पुलकित सिंघल ने बताया कि यात्रियों की समुचित सुविधाओं की  लगातार निगरानी की जा रही है। लगातार प्रयास भी किया जा रहा है कि इस दौरान किसी को किसी प्रकार की तकलीफ का सामना नहीं करना पड़े।
close