मस्तूरी में मां बेटे की हत्या..जांच में जुटी पुलिस

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

thanaबिलासपुर— मस्तूरी थाना क्षेत्र के केवटाही टांगर गांव में दोहरे हत्याकाण्ड का मामला सामने आया है। बीती रात घर में घुसकर किसी ने मां-बेटे की मौत के घाट उतार दिया है। मृतक परिवार काफी गरीब है। रोजी मजदूरी से अपने घर को चला रहा था। लीलागर नदी के किनारे बसे केवटाही गांव से पचपेढ़ी चौकी करीब 12 किलोमीटर दूर है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। खबर लिखे जाने तक पंचनामा की कार्यवाही चल रही थी।

                 लीलागर नदी किनारे बसे एक गरीब परिवार के घर में घुसकर कुछ अज्ञात लोगों ने मां बेटे की हत्या कर दी है। स्थानीय पत्रकार और कांग्रेस नेता रवि श्रीवास ने बताया कि परिवार काफी गरीब है। मृतका का नाम सुकरीता बाई उम्र 55  और मृतक बेटे का नाम गोलू है जिसकी उम्र करीब 18 साल है। सुकरीता के दो अन्य बेटे उत्तर प्रदेश में मजदूरी का काम करते हैं।

                 श्रीवास के अनुसार मृतक सुकरीता बाई के पति का करीब दस साल पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी चार लड़किया भी हैं। जिनका शादी व्याह भी हो चुका है। आज सुबह सुकरीता के बेटी मां से मिलने जब घर पहुंची तो देखा कि बाहर के कमरे में मां बेसुध पड़ी हुई है। जिसकी सांस भी नहीं चल रही थी। भीतर के कमरे में किसी ने उसके भाई का तार से गला दबाकर मार डाला है। उसने इसकी सूचना तत्काल गांव सरपंच निर्मला देवी राय और पचपेढ़ी चौकी को दी । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी है।

                        मस्तूरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुकरीता बाई के तीन लड़के और चार लड़कियां भी हैं। अपने छोटे बेटे गोलू के साथ घर में रहती थी। बीती रात किसी ने उनका खून कर दिया है। मृतक गोलू के गले में तार के निशान पाये गये है। आरोपियों ने  शायद गोलू की हत्या तार से गला दबाकर की है।खबर लिखे जाने तक पंचनामा की कार्रवाई चल रही थी। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजा जाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार बहुत सीधा सादा है। गांव में उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है।

close