सिरगिट्टी थानाः 7 के खिलाफ अपराध दर्ज.. कर्फ्यू तोड़ने का आरोप.. लॉकडाउन की उड़ा रहे थे धज्जियां

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- एक दिन पहले सिरगिट्टी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में सात लोगों के खिलाफ 188 का अपराध दर्ज किया है। सातों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ देश प्रदेश और शहर में लाकडाउन के साथ 144 धारा लागू है। इस दौरान सिरगिट्टी क्षेत्र में पुलिस प्रशान लगातार माइक से लोगों को कोरोना के प्रकोप और धारा 144 की जानकारी दे रही है। एलान किया जा रहा है कि अत्यावश्यक स्थिति में ही घर से निकले। इस दौरान अपने साथ पहचान पत्र भी रखें। कहीं भी बेवजह भीड़ का हिस्सा ना बने। 

                थाना प्रभारी ने बताया कि निर्देश के बाद भी कुछ बदमाश अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जानकारी मिल रही थी कि चुचुहियापारा, बिजली आफिस,तिफरा बाजार  गणेशनगर में लोग झूम बनाकर चल रहे है। पेट्रोलिंग पार्टी ने खबर मिलते ही धर पकड़ शुरू की। पुलिस ने सात लोगों को धर दबोचा है।

               पकड़े गए सातों आरोपियों के नाम प्रेम आगरे पिता सत्य कुमार आगरे,  नूर मोहम्मद पिता राशिद मोहम्मद, रवि यादव पिता पंचराम यादव, संजय विश्वकर्मा पिता हेतराम विश्वकर्मा, शिव भास्कर पिता जमुना भास्कर, मुकेश कुमार पिता रूपेश कुमार वानी और प्रिसं कश्यप पिता संतोष कश्यप है। सभी को धारा 188 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

close