महिला पार्षद ने कहा..एक-एक घर जाकर मांगूंगी मदद..कोरोना को हारना ही होगा..पार्षद निधि समेत वेतन दान

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—- नगर निगम बिलासपुर वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया है। गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने एक पत्र निगम आयुक्त को भी लिखा है। पत्र में स्पष्ट किया है कि विधायक निधि से 1 लाख रूपए जमा किया जाए। साथ ही जल्द से जल्द सेनेटाइजर और मास्क समेत ग्लब्स का वितरण कर गरीब जनता की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जाए। गायत्री ने यह भी बताया कि व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास के साथ ही जनता के दरवाजे पर जाएंगी और एक एक रूपये एकत्रित कर गरीबों को कोरोना से बचाने का प्रयास करेंगी। 
 
                     वार्ड क्रमांक पांच की कांग्रेस पार्षद ने एलान किया कि वह एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में बतौर चेक ओरियन्टल बैंक ऑफ कामर्स में जमा किया है। इसके अलावा उन्होने एक पत्र निगम आयुक्त को भी लिाखा है। पत्र में गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने निवेदन किया है कि पार्षद निधि से एक लाख रूपए राहत कार्य में खर्च किया जाए।
 
                   अपने पत्र में गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने बताया कि वार्ड क्रमांक 5 में गरीब मजदूरों की संख्या अधिक है। उनके सामने रोजी रोटी के अलावा जान बचाने का संकट है। ऐसी सूरत में कोरोना से लड़ने के लिए मदद की सख्त दरकार है। विधायक निधी की राशि से सेनेटाइजर,मास्क और ग्लब्स की खरीदी कर जल्द से जल्द वितरण किया जाए। 
           
           पार्षद गायत्री और उनके पति प्रदेश कांग्रेस के युवा नेता लक्ष्मीनाथ ने बताया कि जब तक प्रशासन की तरफ से सेेनेटाइजर,मास्क और ग्लब्स का वितरण किया जा सके। गायत्री ने कहा इस बीच वह निजी प्रयास से सेनेटाइजर और मास्क की व्यवस्था करेंगी। साथ ही वार्ड के सक्षम लोगों के पास जाकर जनहित में भीख भी मांगेगी। ताकि कोरोना से खाली जेब लड़ रहे लोगों की आर्थिक मदद कर सकें। उनके पेट में दो जून की निवाला डाल सकें।   
 
                             गायत्री साहू ने बताया कि वह अब तक वार्ड के कई लोगों से उन्हें गरीबों के लिए आर्थिक मदद मिल रही है। हमारे लिए चंदा में एक रूपए भी बहुत बड़ा है। सबके प्रयास से ही हम कोरोना को हराएंगे । किसी एक के बस की बात नहीं है कि वह भूख और करोना से एक साथ जंग लड़ सके। युवा कांग्रेस नेता लक्ष्मीनाथ साहू ने निगम की जनता से अपील की है कि वह शासन के निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। 
close