लखनऊ,इलाहाबाद और गुरूदासपुर में फंसे छत्तीसगढ़िया..सांसद साव ने किया राजनाथ,रीता बहुगुणा और सनी देओल से सम्पर्क..मजदूरों को राहत

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— सांसद  अरुण साव ने रविवार को लखनऊ, उत्तरप्रदेश में फंसे मुंगेली, बेमेतरा के करीब सौ ,से अधिक मजदूरों के जीवन में उम्मीद की किरण साबित हुए। सासंद ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दूरभाष से संपर्क कर मजदूरों की समस्याओं का निराकरण कराया। साथ ही बटाला गुरदासपुर, मनचर अम्बेगांव (पुणे) और इलाहाबाद में फंसे क्षेत्र के मजदूरों के लिए भोजन व्यवस्था भी कराया।
 
                           बताते चलें कि बिलासपुर सांसद अरूण साव को जानकारी मिली कि कि मुंगेली, बेमेतरा समेत छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से करीब 100 मजदूर तेलीबाग, सेक्टर-7, चिरैया बाग, लखनऊ, उत्तरप्रदेश में  फंसे हुए हैं। मजदूरों को भोजन समेत अन्य जरूरी सामानों को लेकर  समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दाऊपारा, मुंगेली निवासी रवि साहू और बैजलपुर, बेमेतरा निवासी रामदुलारे साहू ने मोबाइल पर वस्तुस्थिति की जानकारी सांसद को दी। जानकारी मिलने के बाद अरूण साव ने रक्षा मंत्री को मामले की जानकारी दी। खबर मिलते ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मजदूरों की भोजन सम्बन्धी समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया। 
 
          इसी तरह सांसद अरूण साव को मल्हार निवासी संजय कुमार वर्मन से जानकारी मिली कि  मल्हार, अकलतरा, खरौद समेत कई गांवों के करीब 60 लोग बटाला, जिला-गुरदासपुर, पंजाब में फंसे हुए हैं। सांसद ने मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए गुरदासपुर के सांसद सनी देओल से बात की। जानकारी मिलते ही सनी देओल ने मजदूरों के लिए भोजन समेत अन्य समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निराकरण किया।
 
           सांसद  साव ने बताया कि लोरमी विकासखंड के विभिन्न पंचायतों में रहने वाले चोवाराम साहू, गंगाराम साहू, गोपी ध्रुव, शत्रुघन यादव सहित करीब 25 लोग मनचर, तहसील-अम्बेगांव (पुणे) में फंसे हैं। सभी मजदूरों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था पुणे के सांसद  गिरीश बापट के माध्यम से कराया गया है। इसके अलावा मुंगेली, बेमेतरा, जांजगीर, बलौदाबाजार के करीब 36 मजदूरों के इलाहाबाद में फंसे होने की जानकारी मिली। स्थानीय  सांसद रीता बहुगुणा के सहयोग से मजदूरों की समस्याओं को दूर किया गया है।
 
                   इसी तरह दमनपुर, सीस, तहसील-कोटा के राजेश जगत समेत 7 लोग भिट्टीकला, जोगीबांध, जिला-सरगुजा में फंसे हुए हैं। उनके लिए राशन पानी की व्यवस्था पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी के माध्यम से कराया गया है। अरूण साव ने बताया कि देश में जहाँ से भी छत्तीसगढ़ के लोगों के फंसे होने की जानकारी मिल रही है, उन्हें तत्काल सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। संकट की घड़ी में सभी लोग हर संभव सहयोग कर एक मिशाल पेश कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close