तीनों जिले के कलेक्टर और एसपी से बोले सांसद..सख्ती से कराएं लाकडाउन का पालन..कानून से समझौता नहीं

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
 
 
बिलासपुर— सांसद अरुण साव ने सोमवार को बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलों के कलेक्टर, एसपी और स्वास्थ्य अधिकारियों से की। इस दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों की विस्तार से जानकारी को हासिल किया। अधिकारियों से सांसद ने कहा कि लाकडाउन की सफलता में ही कोरोना से सुरक्षा है।
 
              सांसद अरूण साव ने सोमवार को संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलों के कलेक्टर, पुलिस कप्तान और मेडिकल अधिकारी से बातचीत की। इस दौोरान उन्होंने कहा कि लाॅकडाऊन की शत-प्रतिशत सफलता ही कोविड-19 से बचाव का एकमात्र उपाय है। अधिकारी इसका पालन सख्ती के साथ कराते हुए जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएँ और खाद्यान्न सामाग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें। साव ने निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था के मामले में कोई समझौता ना करें। 
 
                  सांसद साव ने कलेक्टर डॉ. संजय अलंग, एसपी प्रशांत अग्रवाल, मुंगेली कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, एसपी डी. श्रवण, कलेक्टर पेण्ड्रा शिखा राजपूत और एसपी सूरज सिंह से दूरभाष पर चर्चा की। स्वास्थ्य सुविधाओं और  कानून व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लाॅकडाऊन का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त ना किया जाए।
 
               सांसद ने जिलेवार कोरोना संदिग्धों की जाँच रिपोर्ट के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों से चर्चा की। साव ने कलेक्टर पेण्ड्रा को कहा कि मजदूरों को ट्रकों में भरकर एक स्थान से दूसरे स्थानों में ले जाने की शिकायतें मिल रही हैं। इसे गंभीरता से लें और कार्रवाई करें।
 
 बाहर प्रांत फंसे मजदूरों की व्यवस्था
     
                            अरूण साव ने देश के विभिन्न राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के मजदूरों को  दिनभर मदद करते रहे। उन्होंने टोलाबाग, जिला-मचुरियाल, तेलंगाना में फंसे लोरमी, पंडरिया, तखतपुर क्षेत्र के  करीब 50 मजदूरों के लिए भोजन समेत स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था कराई। हैदराबाद में फंसे सोढ़ार, कतेली के करीब 26 मजदूरों की समस्याओं से केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी को अवगत कराया। नोएडा, भोपाल, लखनऊ, इलाहाबाद, पुणे में फंसे छत्तीसगढ़ के करीब 400 मजदूरों की समस्याओं का भी निराकरण कराया।
 
 
 
 
close