कोरोना प्रभावितों के लिए जिला पंचायत ने बढ़ाया हाथ..अरूण चौहान कलेक्टर से मिले..दिया 2 लाख 41 हजार दान

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान ने जिला पंचायत की तरफ से कलेक्टर डॉ.संजय अलंग को जिला पंचायत परिवार की तरफ से मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने 2 लाख 341 हजार से अधिक राशि भेंट किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        कोरोना आपदा से निपटले के लिए जिला पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों समेत कर्मचारियों ने मिलकर 2 लाख 41 हजार 436 रूपए एकत्रित किए। जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने अपने एक महीने का वेतन दान दिया है।

          इसके अलावा जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने एक एक दिन का वेतन कोरोना आपदा से निपटने के लिए दान दिया है। चौहान  ने बताया कि आज राशि को जिला कलेक्टर डॉ.संजय अलंग से मिलकर योगदान मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने के नाम पर दिया। 

                जानकारी हो कि जिला अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और सदस्यों को मिलाकर कुल 1 लाख 45 हजार 260 रूपए जमा हुए। इसके अलावा बाकि राशि कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वेच्छा से कोरोना पीड़ितों के लिए दान दिया है।

close