पूरे प्रदेश में विधि पदाधिकारी बांट रहे राशन..संदीप दुबे ने बताया..वकील लोगों को जागरूक भी कर रहे

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—– प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में मंगलवार को भी विधि विभाग के कांग्रेस पदाधिकारियो ने भूखे और गरीबों के बीच खाना का वितरण किया। जगह जगह पहुंचकर लोगों का आंसू पोछने का प्रयास किया। संदीप दुबे ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन के सभी अधिवक्ता पदाधिकारी निजी व्यय पर गरीबों के घर पहुंचकर खाना खिला रहे हैं। 
 
                  प्रदेश कांग्रेस विधि प्रकोष के प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर कोरोना महामारी प्रभावित तक विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सेवा का संकल्प लिया है। सभी पदाधिकारी निजि प्रयास से खाना बनाकर गरीबों तक पहुंचा रहे हैं। 
 
       दुबे ने जानकारी दी कि सरगुजा से लेकर जगदलपुर और पेन्ड्रा मरवाही गौरेला से लेकर जशपुर तक संगठन के विधि पदाधिकारी लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में जगदलपुर में अवदेश कुमार झा जिलाध्यक्ष कांग्रेस विधि विभाग और पेंड्रा मे जमील इराकी, रमेश साहू के नेतृत्व मे राशन वितरण किया गया है।
            
                     विधि प्रकोष्ठ प्रदेश  अध्यक्ष ने बताया कि हमारे पदाधिकारी और कार्यकर्ता कानून ही नही दिल की बाते समझते और महसूस करते हैं। सभी पदाधिकारी राशन वितरण के साथ ही लोगों को कोरोना से बचने के लिए ना केवल बचने के उपाय बता रहे हैं। बल्कि मास्क और सेनेटाइजर का भी वितरण निजी प्रयास से कर रहे है। यह अभियान कोरोना के खात्मा के बाद खत्म होगा।
 
 
 
close