स्थानीय विधायक ने कहा…कोरोना और FIR से घबराना नहीं..पुलिस और प्रशासन आपके साथ..भीड़ से रहें दूर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-स्थानीय विधायक ने संदेश जारी किया है कि कोरोना और एफआईआर को लेकर किसी को परेशान होने की जरूरत नही है। इस संकट में हम सब साथ है। घर परिवार में सभी लोग शासन के निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। यदि किसी प्रकार की परेशानी हो तो अपनी बातों को पुलिस अधिकारियों और जिम्मेदार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मोबाइल पर जानकारी दें। आपकी समस्याओं को दूर किया जाएगा। आप लोग घर से बिलकुल बाहर ना निकलें। कांग्रेस के कार्यकर्ता आपकी भोजन की जरूरतों को घर पहुंच पूरा करेंगे।
 
                                    स्थानीय विधायक शैलेश  पाण्डेय़ ने मीडिया को बताया कि बिलासपुर की जनता को घबराने की बिलकुल जरूरत नहीं है। जनता पूरी इमानदारी से शासन के निर्देशों का पालन करे। मिलकर कोरोना को हराने में मदद करें। एफआईआर से परेशान होने की किसी को जरूरत नहीं है। अपनी समस्याओं को पुलिस अधिकारियों के सामने रखें। शैलेश पाण्डेय ने यह भी कहा कि हमें मालूम है कि इन विपरीत परिस्थितियों में पुलिस का व्यवहार आम जनता से ठीक नहीं है। बावजूद इसके हमें पुलिस और प्रशासन का सहयोग करना है। 
 
          अपने ऊपर की गयी कार्रवाई को दुर्भाग्यजनक बताते हुए शैलेष ने कहा कि मैं अपने कर्तव्यों पालन करता रहूंगा। साथ ही पुलिस और प्रशासन के निर्देशों का भी पालन करूंगा। सभी लोग संकट की घड़ी में अपने घर में रहे।  भीड़भाड़ में जाने से बचें। कोरोना वायरस की संक्रमण महामारी से अपने आप को बचाए।
 
                       विधायक ने यह भी कहा कि लोग बताए नम्बर पर काल करें। उन्हें घर बैठे निशुल्क राशन का वितरण किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता हर संभव मदद करेंगे। उन्होने बताया कि राशन दुकानों में  राशन आपके लिए उपलब्ध है। यदि किसी प्रकार की परेशानी हो रही है तो मोबाइल से सूचित करें।   
close