भाजपा की बन गयी विधानसभा वार टीम…कार्यकर्ताओं को निर्देश..बिना भेदभाव करें..राशन और खाना वितरण

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सभी भाजपा प्रदेश इकाई को लाकडाउन और कोरोना प्रभावितों को यथासंभव मदद करने को कहा है। नड्डा ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को देश के एक एक नागरिकों के घर पहुंचकर मदद करना होगा।
 
                इसी क्रम में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर जिले में विधानसभानुसार जोन बनाकर कार्य प्रारंभ किया है। बिल्हा विधानसभा में छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, बिलासपुर विधानसभा में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में राहत कार्य अभियान चलाया जा रहा है।
 
              इसके अलावा बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, तखतपुर विधानसभा में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, कोटा विधानसभा क्षेत्र में कांशी साहू और भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित जायसवाल, मरवाही विधानसभा क्षेत्र में विष्णु अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्य लोगों की जरूरतों को पूरी की जा रही है। 
 
                                     भाजपा नेताओं ने बताया कि हालांकि केन्द्र और राज्य सरकार राशन कार्डधारियों को दो से तीन माह का राशन निःशुल्क देने के निर्देश दिया है। उज्वला गैस कनेक्शन धारियों को केन्द्र सरकार ने तीन स्लैण्डर निःशुल्क देने का एलान किया है। चूंकि  जिले में कमोबेश सभी लोगों के पास शन कार्ड है। उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
 
               भाजपा जिलाअध्यक्ष ने कहा कि रोज कमाने और खाने वालों से लेकर बाहर से आकर क्षेत्र में काम करने वालों की मदद करें। सभी 31 मंडलों को निर्देश दिया गया है कि जरूरतमंदों को भोजन और राशन उपलब्ध कराए। आस पड़ोस गली मोहल्ले, गांव, शहर में  पीड़ित व्यक्तियों को चिन्हाकित करें। जिनके पास राशन कार्ड नही है या प्रतिदिन कमाकर खाने वाले लोगों हो। उनके बीच भोजन और राशन का वितरण करें। 
 
         प्रयास  हो कि कोई भी व्यक्ति भोजन से वंचित न रहे। सभी कार्यकर्ता शासन और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करें
close