2670 टन चावल,दाल धनवाद भेजा गया.. अकलतरा से मालगाड़ी रवाना.. अधिकारियों ने कहा सेवा का पर्याय भारतीय रेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-लॉक डाउन के यात्री गाड़ियों के बन्द होने के बावजूद मंडल से मालगाड़ियों का लगातार परिवहन हो रहा है। मालगाड़ियों के माध्यम से जरूरी खाद्य वस्तुओं को देश के कोने कोने तक पहुंचाया जा रहा है। 
 
                  रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा से धनबाद के लिए 42 वैगन चांवल भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल से आवश्यक वस्तुओं का लदान लगातार किया जा रहा  है । देश में लॉकडाउन की स्थिति मे आवश्यक वस्तुओ और सेवाओं की आपूर्ति में बिलासपुर मण्डल लगातार अपनी सेवाएं दे रहा है। लॉकडाउन के दौरान खाने-पीने का सामान, कोयला, चावल. अनाज, खाने का तेल, चीनी, डेयरी प्रोडक्ट, इत्यादि सामानों की आपूर्ति लगातार की जा रही है।
 
              अधिकारियों ने बताया कि परिवहन कार्य में लगे लोको पायलट, मालगाड़ियों के गार्ड, गुड्स सुपरवाईजर अपने जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभा रहे हैं। जिसकी बदौलत भारतीय रेल को देश के कोने कोने तक खाद्यान्न समेत आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने में सफलता मिल रही है। 
 
                         रेल अधिकारियों के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल से  चावल की लोडिंग कर देश के विभिन्न भागों  में भेजा जा रहा है।  2 अप्रैल 2020 को  अकलतरा गुड्स शेड से 2670 टन चावल 42 बीसीएन वैगन में लोड़कर  धनबाद के लिए रवाना किया गया है । अधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय रेल का दूसरा नाम सेवा भी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close