टनों चावल टाटानगर और डाल्टनगंज रवाना..कोरोना के बीच रेल कर्मियों ने पेश किया मिसाल..सबने की सराहना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-लॉक डाउन में मंडल में देश वासियों की सेवा को ध्यान में रखते हुए मण्डल से लगातार देश के कोने कोने में राशन का परिवहन किया जा रहा है। शुक्रवार को अकलतरा, टाटानगर और खरसिया से डाल्टनगंज के लिए 2 रैक चांवल भेजा गया है। 
 
                    पूरे देश में लाकडाउन के बाद सरकार ने यात्री गाड़ियों के परिचालन को 14 अप्रैल तक बन्द कर दिया है। लेकिन लोगों की परेशानियों को देखते हुए मालगाड़ियों के परिवहन को जारी रखा है। आवश्यक वस्तुओ और सेवाओं में किसी प्रकार की कमी ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए मालगाड़ियों से राशन सब्जी समेत अन्य दैनिक जरूरतों के सामानों को मालगाड़ी से देश के कोने कोने में भेजा जा रहा है।
 
            देश में लॉकडाउन के दौरान खाने-पीने का सामान, कोयला, चावल. अनाज, खाने का तेल, चीनी, डेयरी प्रोडक्ट समेत अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति विषम परिस्थियों में मालगाड़ी के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल से  आवश्यक वस्तुओं का लदान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
 
            इस दौरान रेलवे परिवार के सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को  विषम परिस्थितियों मे भी बखूबी से पूरा कर रहे हैं। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कोई बाधा नही आ रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल से चावल की लोडिंग कर देश के विभिन्न भागों में भेजा जा रहा है।  शुक्रवार को  अकलतरा गुड्स शेड से 2594  टन चावल 41 बीसीएन वैगन में लोड़कर टाटानगर के लिए रवाना किया गया।
 
             इसी तरह खरसिया गुड्स शेड से 2673 टन चावल 42 बीसीएन वैगन में लोड़कर डाल्टनगंज के लिए भेजा गया है।
Share This Article
close