भाजपाई करेंगे 100 रूपए अंशदान..10 लोगों को प्रेरित भी..आयकर में छूट की घोषणा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— भारतीय जनता पार्टी  नेताओं ने  कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर पी.एम.केयर्स में न्यूनतम 100 रुपए का अंशदान करें। साथ ही इस कार्य के लिए 10 अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              भाजपा नेताओं ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केन्द्र और राज्य सरकार हरसम्भव उपाय कर रही है। बिलासपुर जिले के समस्त नागरिक उत्साहपूर्वक सहयोग कर रहे हैं। महामारी से लड़ने के लिए भारत सरकार ने 1.70 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज का भी एलान किया है। 

        नेताओं ने बताया कि विभिन्न संस्थाएँ और देश की नामचीन हस्तियों समेत आम जनता ने प्रधानमंत्री राहत कोष में सहयोग राशि दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आह्वान किया है कि देश के साथ ही बिलासपुर जिले के भाजपा कार्यकर्त्ता भी अपनी तरफ से न्यूनतम 100 रूपए का अंशदान पी.एम. केयर्स में करें। साथ ही अन्य दस लोगों को भी अंशदान के लिए प्रेरित करें।

               भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी कार्यकर्त्ता, नागरिक और संस्थाएँ वेबसाइट pmindia.gov.in पर जाकर पीएम केयर्स खाते में  अंशदान कर सकते हैं। पीएम केयर्स का खाता क्रमांक 2121PM20202 है और आईएफएससी कोड SBIN0000691 है। स्विफ्ट कोड SBININBB104 है। यूपीआई आईडी pmcares@sbi है। बैंक और शाखा का नाम भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मुख्य शाखा है।वेबसाइट पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई (भीम, फोन पे, अमेजन पे, गूगल पे, पेटीएम, मोबिक्विक आदि), आरटीजीएस/एनईएफटी के माध्यम से अंशदान किया जा सकेगा।

          जिला अध्यक्ष ने जानकारी दी कि कोष में दी जाने वाली दानराशि पर आयकर अधिनियम की धारा-80G के तहत छूट दी जाएगी। भाजपा नेताओं ने सभी भाजपा कार्यकर्त्ताओं से लॉकडाऊन को सफल बनाने और भारत सरकार एवं राज्य सरकार के प्रयासों को सार्थक बिन्दु तक पहुँचाने में पूर्ण सहयोग करने को कहा है। 

close