कांग्रेस अध्यक्ष ने अनूठे अंदाज में किया लोगों को जागरूक..चोंगा टांगकर किया वार्ड भ्रमण..कहा..घबराएं नहीं..सरकार आपके साथ

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

 बिलासपुर— लिंगियाडीह पार्षद और  जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी जनजागरूकता का अनूठा अभियान चलाया। अकेल ही कांधे पर चोंगा टांगकर वार्डवासियों को घर से बाहर नहीं निकलने की नसीहत दी। गली गली पैदल पहुंचकर माइक से एलान किया कि सभी लोग शासन प्रशासन के निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए बाहर निकलने से बचें। इसके अलावा उन्होने एलान किया कि सबके घर में राशन सामाग्री पहुंच जाएगी।  इस दौरान केशरवानी ने अपने सामने ही निगम की गाड़ी से एक एक झुग्गियों और घरों का ना केवल सेनेटाइज करवाया। बल्कि मास्क का भी वितरण भी किया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

               लिंगियाडीह पार्षद और जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने वार्डवासियों को कोरोना के प्रति जागरूक करने अनूठा अभियान चलाया है। विजय केशरवानी ने कांधे पर चोंगा टांगकर हाथ में माइक पकड़ वार्ड की एक एक गली का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने बार बार एनाउंस किया कि किसी को उनके पास आने की जरूरत नहीं है। कार्यकर्ता घर घर पहुंच रहे है। किसी को झुण्ड बनाकर नहीं रहना है।

              अपने एनाउंस में विजय ने कहा कि लाकडाउन के नियमों का पालन करें। बेवजह घर से निकलने में परहेज करें। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। वह अपना नाम कार्यकर्ताओं के माध्यम से उन तक पहुंचाए। इस दौरान विजय केशरवानी के अंदाज को वार्डवासियों ने जमकर पसंद किया।

                   चोंगा टांगकर वार्ड भ्रमण  के दौरान विजय केशरवानी ने अपने ही सामने वार्ड के एक एक घरों खासकर झुग्गी झोपड़ियों को निगम की गाड़ी बुलाकर सेनेटाइज करवाया। साथ ही कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि एक एक घर और परिवार के बीच राशन पहुंचाया जाए।

कई लोगों के पास राशन कार्ड नहीं

             वार्ड भ्रमण के दौरान कई स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है। जिसके चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विजय केशरवानी ने कार्यकर्ताओं के माध्यम से लगातार दो दिनों तक बिना राशन कार्ड वालों की ना केवल सूची तैयार करवाई। बल्कि सूची को जोन कमिश्नर और निगम आयुक्त को भी भेजा। आयुक्त ने आश्वासन दिया कि चिन्हांकित लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी के पास राशन सामाग्री को भेजा जाएगा।

 निजी स्तर पर राशन का वितरण

            वार्ड भ्रमण के बाद विजय केशरवानी ने बताया कि शासन प्रशासन स्तर पर लोगों तक यथासंभव राशन भेजा जा रहा है। बावजूद इसके जो छूट गए हैं या फिर जिनका परिवार बड़ा है उन्हें निजी स्तर पर राशन वितरण किया जा रहा है। एक परिवार में पांच किलो चावल,आंटा,दाल आलू,प्याज,सब्जी के अलावा अन्य जरूरी सामानों का वितरण किया जा रहा है।

मास्क और सेनाटाइजर का वितरण

       विजय केशरवानी ने बताया कि राशन वितरण के अलावा वार्ड के एक घरों को सेनेटाइज करवाय गया है। साथ ही लोगों में सेनेटाइजर का वितरण कर इस्तेमाल की विधि को भी बताय गया है। इसके अलावा लोगों में कोरोना से बचने के लिए साबुन का भी वितरण किया गया है। कार्यकर्ताओं ने घर पहुंचकर मास्क भी दिया है। जब तक लाकडाउन खत्म नहीं होता है तब तक गरीब परिवार के बीच राशन का वितरण किया जाता रहा है। इस दौरान लोगों का भरपूर समर्थन भी मिला है। 

 

close