स्मार्ट निगम ने बनाया स्मार्ट एप..पल पल की गतिविधियों पर रहेगी नजर.. अब संदिग्धों की नहीं चलेगी मनमानी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—क्वेरेनटाइन के दौरान संदिग्ध मरीजों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने एप बनाया है। ऐसे स्मार्ट एप जिससे कोरोना संभावित मरीजों की हर पल की गतिविधियों पर नज़र रहेगी।
 
               स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगो को जिनमें कोरोना वायरस की संभावनाए होती हैं। उन्हें क्वेरेनटाइन में भेज देता है। अब ऐसे लोगों की हर गतिविधियों पर प्रशासन ने एप से नजर रखने का फैसला किया है।
 
          बताते चलें कि देखने में आया है की बहुत से कोरोना संभावित मरीज क्वेरेनटाइन अवधि का पालन नहीं करते हैं। चिकित्सकों की सलाह को दरकिनार करते हुए बाहर खुले आम घूम रहें है। लोगों से मेल मुलाकात कर महामारी फैला रहे हैं। लेकिन अब स्मार्ट एप के  उपयोग से मरीजों की एक एक गतिविधियों नजर रखी जाएगी। एप के ज़रिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का काम आसान हो जाएगा। फिलहाल इसका उपयोग बिलासपुर जिले में शुरू किया जा रहा है। एप  में जियो फेंसिंग के ज़रिए बिलासपुर के सभी लोकेशन को शामिल किया गया है। 
 
ऐसे काम करेगा स्मार्ट एप
 
                  कोई व्यक्ति स्वास्थ्य संबंधी समस्या या कोरोना वायरस की संभावनाओं को लेकर इलाज के लिए अधिकृत शासकीय अस्पताल में जाता है।  चिकित्सा परीक्षण के बाद डाॅक्टरों ने यदि इसे घर में रहकर क्वेरेनटाइन अवधि का पालन करने का निर्देश देता है।
 
             ऐसे व्यक्ति के स्मार्ट फोन में डाक्टरों के माध्यम से व्हाटसअप या आनलाइन  एप को डाउनलोड किया जाएगा। इसके बाद एप के एडमिन पैनल में जाकर संबंधित व्यक्ति का नाम और पते के साथ पूरा विवरण डाला जाएगा। मोबाईल नंबर भी अपलोड किया जाएगा। स्टार्ट बटन क्लिक करते ही संबंधित व्यक्ति की सभी गतिविधियां एप के एडमिन पैनल में दिखने लगेंगी
 
 तुरंत मिलेगी जानकारी
 
              निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि एप में मौजूद जीपीएस सिस्टम के ज़रिए संबंधित व्यक्ति कहाँ जा रहा है, वर्तमान में कहाँ है और घर पर है या नहीं सब कुछ इस एप में नजर आएगा। कोई संदिग्ध मरीज क्वेरेनटाइन अवधि का उल्लंघन करता है तो  एप एडमिन पैनल में अलर्ट करेगा। निगरानी रखने वाली टीम को तुरंत पता चल जाएगा।
close