पूर्व चीफ जस्टिस अजय त्रिपाठी कोरोना पॉजीटिव,एम्स में उपचार जारी

Shri Mi
1 Min Read

नईदिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व चीफ जस्टिस एवं लोकपाल सदस्य अजय कुमार त्रिपाठी को सांस लेने में परेशानी के बाद परीक्षण के बाद कोरोना पॉजीटिव मिला है। त्रिपाठी को दिल्ली एम्स अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। गौरतलब है कि अजय कुमार त्रिपाठी पटना उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे, वे स्थानांतरण के बाद छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हो गए थे। बाद में उन्होंने मुख्य न्यायाधीश के पद से त्यागपत्र देकर लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में योगदान देना शुरू कर दिया। वर्तमान में इसी पद पर कार्यरत हैं। कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद उनका उपचार एम्स में जारी है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं परिवार के लोगों को क्वारंटाइन में रहने कहा गया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप (NEWS) ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close