आठ घंटे तक बंद रहेगा फाटक

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

train 12बिलासपुर–दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले बिजुरी-भैयाटोला स्टेशन के बीच कोरजा फाटक बंद करने का एलान किया है। रेल प्रशासन के अनुसार सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने यह कदम उठाया है। मिली जानकारी के अनुसार 913/28-30 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या ए.बी. 16 कोरजा फाटक  को सुरक्षा कारणों से 26 नवम्बर से पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    रेल डिवजन से मिली जानकारी के अनुसार वैकल्पिक यातायात व्यवस्था के लिए फाटक के करीब स्थित लो हाइट सब वे का प्रबंध किया गया है।

                       बिलासपुर मंडल से मिली एक अन्य जानकारी के अनुसार लाइन दौहरीकरण और मरम्मत कार्य को ध्यान में रखते हुए निगोरा-जैतहरी स्टेशन के बीच स्थित खोली फाटक को 21 नवम्बर को कुछ घटों के लिए बंद किया जाएगा।  इसी दिन वेंकटनगर यार्ड में स्थित मानव सहित समपार खैर खोडरी फाटक  को भी सुबह 10.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान दोहरीकरण के साथ   मरम्मत कार्य किया जाएगा।

close