बिलासपुर—– साप्ताहिक बाजार खत्म होने के बाद लोग अपने घर गए लेकिन समझाइश के बाद भी युवक ने लाकडाउन का आदेश मानने से इंकार कर लिया। मजबूर होकर मस्तूरी पुलिस को आरोपी युवक के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करना पड़ा। युवक आंकडीह थाना मस्तूरी का रहने वाला है।
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
लाकडाउन के बीच कलेक्टर आदेश को नही मानने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके लोग अपनी आदतों से बाज नही आ रहे हैं। कुछ इसी तरह का मामला मस्तूरी पुलिस ने भी दर्ज किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार मस्तूरी में साप्ताहिक बाजार लगाया गया। निर्धारित समय पर बाजार को बन्द भी कराया गया।
बाजार बन्द कराने के बाद एक अच्छी खासी भीड़ लावर चेक डेम के पास एकत्रित हो गयी। जानकारी मिलने पर पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। कोरोना वायरस संक्रमण और कलेक्टर आदेश का हवाला देकर सभी लोगों को घर के लिए रवाना किया गया।
वहीं एक युवक कोरोना को चुनौती देते हुए लाकडाउन आदेश को नहीं मानते हुए अपनी मनमानी कर लगा। पुलिस जवानों की बात को भी मानने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी के आदेश के बाद युवक को पकड़कर थाना लाया। उसने अपना नाम अनिल गेंदले पिता बहोर गेंदले बताया। अनिल ने जानकारी दी कि वह आंकडीह का रहने वाला है।
पुलिस ने युवक पर आईपीसी की धारा 188 और महामारी एक्ट की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायाल में पेश किया है।