स्वास्थ्य मंत्री की आन लाइन बैठक.. स्वास्थ्य और टास्क फोर्स अधिकारियों को निर्देश..चाहिए पल पल की जानकारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज अपने कार्यालय से वीडियों कांफ्रेसिंग कर जिलों के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से बातचीत की। जिलेवार कोरोना पीडितो की संख्या और इलाज को लेकर चर्चा की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना टास्क फोर्स के अधिकारियों को निर्देश भी दिया कि इलाज करने के साथ ही सबको अपना भी ध्यान रखना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           अपने कार्यालय से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने प्रदेश के सभी जिला चिकित्सा अधिकारियों से वीडियोक्रांफ्रेसिंग कर कोरोना वायरस की स्थिति परिस्थिति पर चर्चा की। वीडियो कांफ्रेसिंम से स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश के सभी जिला चिकित्सा अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों ने गतिविधियों की बारीकी के साथ जानकारी दी।

            जिले में संक्रमण, संदेही मरीजों के आकड़ों को भी अधिकारियों ने पेश किया। बाबा ने संतोष जाहिर किया कि इलाज बेहतर दिशा में है। परिणाम भी सकारात्मक आ रहा है। उन्होने डॉक्टरों के योगदान को सराहनीय बताया।

                            इस दौरान टीएस सिंहदेव ने जिले वाल कोरोना टास्क फोर्स के अधिकारियों से भी चर्चा की।  निर्देश दिया कि पल पल की स्थितियों पर ना केवल नजर रखें। बल्कि एक एक गतिविधियों की जानकारी से अवगत भी कराएं।  इस दौरान उन्होने मरीजों और संक्रमितों के स्टेटिकल जानकारी भी ली।

close