भारी पड़ा कोरोना के खिलाफ जश्न.. फटाखे से 2 परिवार के 4 लोग झुलसे ..गर्भवती महिला की हालत गंभीर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— एक दिन पहले कोरोना के खिलाफ राष्ट्रीय एकता का परिचय देना दो परिवार के चार सदस्यों को भारी पड़ गया है। पथरिया में दो परिवार के चार सदस्य आतिशबाजी करते गंभीर रूप से जल गए हैं। झुलसे लोगों में  एक गर्भवती महिला भी शामिल है। जिसकी हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है। झुलसने वालों में एक बजुर्ग और दो बच्चे भी शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  जानकारी के अनुसार घटना मुंगेली जिले के पथरिया स्थित डिघोरा गांव की है। दोनों परिवार के सदस्य एक दिन पहले यानि पांच अप्रैल की शाम लाइट बन्द कर देश के अन्य हिस्सों की तरह कोरोना वायरस के खिलाफ आतिशबाजी कर जश्न मनाने लगे।

                     झुलसने वालों में एक महिला समेत एक बुजुर्ग और दो बच्चे शामिल हैं। महिला तीन से चार महीने की गर्भ से है। वह बुरी तरह से झुलस चुकी  है। और कमजोर भी है। बहरहाल दोनों परिवार के चारो सदस्यों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

              डाक्टरों ने बताया कि महिला के अलावा बुजुर्ग की भी हालत ठीक नही है।24 घंटे बाद ही वस्तुस्थिति की जानकारी बता पाएंगे।               

close