चोरी की मोटर सायकल से भर रहा था फर्राटा..24 घंटे में पकड़ाया आरोपी ..न्यायालय में किया गया पेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सरकण्डा थाना पुलिस जानकारी के अनुसार घर के सामने से मोटरसायकल चोरी के आरोपी को पकड़ लिया गया है। आरोपी ने घर के सामने मोटर सायकल को पार किया था। शिकायत के बाद आरोपी को मोटरसायकल समेत पकड़ा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           सरकन्डा थाना से मिली जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल को आदित्य कछवाहा ने थाने को लिखित शिकायत कर बताया कि वह चांटीडीह में रहता है। जरूरी सामान पहुंचाने चचेरे भाई की मोटर सायकल लेकर मुक्तिधाम के पीछे खैराबाड़ा स्थित बहन के घर गया था। घर के मोटरसायकल खड़ा कर अन्दर गया। लौटने पर मोटरसायकल नहीं मिली है। 

                 शिकायत के बाद पुलिस ने मोटर सायकल चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की। जांच पड़ताल के दौरान सीसीटीवी को भी खंगाला गया। मुखबिरों को चारो तरफ भेजा गया। इसी बीच जानकारी मिली कि गायब मोटरसायकल क्रमांक सीजी10 एस 6334 को लेकर एक युवक जबड़ापारा घूम के पास देखा गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

                     मोटरसायकल के साथ पकड़े गए संदेही ने पुलिस को अपना नाम महेश बाबू ऊर्फ भोला साहू पिता मुन्ना साहू बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। भोला साहू ने बताया कि वह खैराबाड़ा से ही मोटरसायकल को पार किया है। वह ड्रीमलैण्ड के पास बंधवापारा का रहने वाला है। 

                    पुलिस ने पूछताछ के बाद अपराध दर्ज आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। 

close