वाह पुलिस..शानदार पुलिसिंग..जवान से देखी नहीं गयी मासूम की भूख..भरा दिया महीने का राशन..पाइप में डरी सहमी बैठी भूखी बृद्धा को भी सहारा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— यदि कुछ लम्हो और घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो लाकडाउन के दौरान पुलिस का मानवीय चेहरा बहुत ही शानदार नजर आया है। खासकर आईजी और पुलिस कप्तान के प्रयास से महामारी के दौरान बिलासपुर की पुलिसिंग को लम्बे समय तक याद किया जाएगा।  विषम परिस्थितियों में ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं..जिसे देखने और सुनने के बाद लोग कहने को मजबूर हुए है कि वाह पुलिस…शानदार पुलिसिंग….।सीजीवालडॉटकॉम के टेलीग्राम ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे,और रहे देश,प्रदेश की खबरों से अपडेट
  
 घटना क्रमांक —01—तोरवा थाना
 
                    पहली घटना तारीख 6 अप्रैल 2020 की है। सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर तोरवा थाना को फोन पर जानकारी  जवान मिली कि बूढ़ा देव नगर देवरीखुर्द में एक दो  साल की बच्ची को खिलाने के लिए घर में एक दाना नहीं है। घर में बच्ची की मां अंजलि भार्गव और पिता अभिषेक भार्गव भी है। लाकडाउन के बाद अभिषेक के पास ना तो रूपए है और ना ही काम  है। भूखी बच्ची लगातार रो रही है।
 
        स्थिति की जानकारी मिलते ही डायल 112 तोरवा ईगल आर. संतोष राठौर क्र. 1057 और चालक सुभाष कुमार बूढ़ानगर स्थित मौके पहुच गए। हालात देखने के बाद दोनों के आंखों में आसू  आ गए। दोनों अपने जेब से खर्च कर 20 किलो चावल 4 किलो दाल हरी सब्जियाँ और गैस सिलेंडर की व्यवस्था की । वहीं दोनों जवानों के इस काम के बाद जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान बढ़ा है।
 
 घटना क्रमांक —02—चकरभाठा थाना
 
                घटना नम्बर दो चकरभाठा थाने की है। सोमवार तारीख 6 अप्रैल सुबह 7:30 बजे डायल 112 कमांड सेंटर से सूचना मिली कि एक बृद्ध महिला  बोड़सरा में पाइप के अन्दर दो दिनों से भूखी बैठी है। बृद्धा की उम्र करीब 65 साल है। जानकारी मिलते ही हिर्री ईगल टीम आरक्षक 1505 संजय विशवास और चालक किशोर साहू घटनास्थल बोडसरा स्थित गोयल डिपो के सामने सामने पहुंच गए।
 
          ईगल टीम के दोनों जवानों ने देखा कि कि मेन रोड के किनारे सीमेंट के पाइप के अंदर एक बुजुर्ग महिला उम्र लगभग 60-65 साल डरी सहमी बैठी है। बृद्धा भूख के चलते जुबान भी खोल नहीं पा रही थी। हालात को देखते हुए ईगल टीम के दोनों जवानों ने तत्काल आसपास से खाने कि व्यवस्था कर बृद्धा का पेट भरा। बावजूद इसके बहुत कमजोर हो चुकी बृद्धा अपना नाम भी बताने की स्थिति में नहीं थी। पता नहीं बता पा रही है, 
         
          इसके बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर बुजुर्ग महिला को कुछ देर बाद थाना लाया गया। इसके बाद व्यवसायिक परिसर  पेन्ड्री डीह मे रूकवाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी ने बुजुर्ग महिला के लिए दोनों समय की खाने का बंदोबस्त भी किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close