विधायक चंद्रदेव राय की पहल पर कई राज्यों में फंसे बिलाईगढ़ के ग्यारह सौ से अधिक श्रमिकों के लिए करायी गई भोजन व रहने की व्यवस्था,दूरभाष कर जाना हालचाल

Shri Mi
5 Min Read

रायपुर।कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे बलौदाबाजार जिले के विकासखण्ड बिलाईगढ़ अंतर्गत अनेक गांवों के लगभग एक हजार 138 निर्माण श्रमिकों के लिए विधायक चंद्रदेव राय की पहल पर भोजन, राशन एवं ठहरने की व्यवस्था करायी गई। विधायक ने विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिकों से दूरभाष के जरिए बातकर कुशल क्षेम जाना और राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।सीजीवालडॉटकॉम के टेलीग्राम ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे,और रहे देश,प्रदेश की खबरों से अपडेट

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर छत्तीसगढ़ के श्रमिक जो रोजी-रोटी के लिए अन्य प्रदेश गए हुए हैं। लॉकडाउन के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए श्रमिकों के लिए रहने, खाने तथा अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था के लिए राज्य स्तर और जिला स्तर पर हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। इसके अलावा श्रम विभाग के सचिव श्री सोनमणी बोरा को नोडल अधिकारी नियुक्त कर विभिन्न राज्यों के प्रशासनिक अमलों से सम्पर्क कर फंसे हुए श्रमिकों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य सरकार के मंत्रियों, विधायक, सांसदों सहित स्वयंसेवी संस्थाओं, वार्डवासियों, ग्रामवासियों से लॉकडाउन में फंसे हुए गरीबों, मजदूरों, निराश्रितों, असहायों और दिव्यांगों की सहायता करने की अपील की है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर बिलाईगढ़ क्षेत्र के विधायक ने भी इस संकट की घड़ी में गरीबों, मजदूरों और असहायों की सहायता के लिए तत्पर है। विधायक श्री राय ने बिलाईगढ़ क्षेत्र के अनेक गांवों के लोग जो रोजी-रोटी के लिए देश के विभिन्न राज्यों में गए हुए थे। हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर श्रमिकों के लिए सुनिश्चित कराई गई।

धर्मशाला जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) में फंसे बिलाईगढ़ के ग्राम पेन्ड्राबन के लगभग 335 श्रमिकों के मुखिया श्री गोपाल साहू से दूरभाष के माध्यम से बातचीत की गई। गोपाल साहू द्वारा लॉकडाउन में आवागमन प्रतिबंध बताकर खाने पीने की व्यवस्था का आग्रह किया गया। जिस पर जिला प्रशासन कांगड़ा के राजकुमार शर्मा से समन्वय कर उनके लिए भोजन, राशन आदि की व्यवस्था करायी गई। इसी प्रकार नीमोनी चौक जिला पठानकोट (पंजाब) में फंसे बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम भंडोरा के 50 निर्माण श्रमिक के मुखिया राम कुमार साहू से दूरभाष के माध्यम से चर्चा उनके भोजन आदि की व्यवस्था करायी गयी।

साथ ही श्रमिकों को 500 रूपए की दर से नगद प्रदान किया गया। वर्तमान में उन्हें कोई समस्या नहीं है। राजीव कालोनी जिला सांबा (जम्मु-कश्मीर) में फंसे 35 सरसीवा के बिलाईगढ़ के श्रमिक मुिखया श्री चित्रहार आदित्य से दूरभाष से चर्चा करने पर श्रमिकों द्वारा भोजन की समस्या बताया गया एवं घर वापसी तथा भोजन, राशन आदि की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया। जिस पर जिला प्रशासन एवं विधायक द्वारा श्रमिकों के लिए भोजन एवं आवास की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। 
इसी प्रकार नीमबाड़ी, पुलिस हेड क्वार्टर जिला अकोला (महाराष्ट्र) में लगभग 150 निर्माण श्रमिक फंसे हुए हैं जो बिलाईगढ़ के ग्राम मोड़पार से है। श्रमिकों के मुखिया श्री दूधनाथ बंजारे से बातचीत में खाने-पीने की समस्या के संबंध में अवगत कराया गया जिस पर नियोजकों से समन्वय कर तत्काल भोजन, राशन आदि की व्यवस्था करायी गई। इसी प्रकार जिला रोहणी (दिल्ली) में फंसे 100 श्रमिक जो बिलाईगढ़ के ग्राम बालपुर से है। श्रमिकों के मुिखया श्री हेमलाल से दूरभाष से बातचीत कर खाने-पीने की समस्या बताई गई।

जिस पर विधायक चंद्रदेव राय एवं जिला प्रशासन द्वारा संबंधित जिले के प्रशासन की मदद से नियोजक से समन्वय कर तत्काल भोजन एवं राहत सामग्री व्यवस्था करायी गई। इसके अतिरिक्त विधायक ने जिला प्रशासन के सहयोग से देश के विभिन्न राज्यों में फंसे बिलाईगढ़ क्षेत्र के अनेक गांवों के श्रमिकों से दूरभाष के माध्यम से समन्वय कर रहने, खाने, भोजन आदि की व्यवस्था करवाई जा रही है। 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close