सांसद,नेता प्रतिपक्ष को खुली चिठ्ठी.. कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा..जहां से चुने गए उनके लिए भी बड़ा करें दिल

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने सांसद अस्र्ण साव और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत जिले के भाजपा विधायकों, जनप्रतिनिधियों को पत्र  लिखकर संक्रमण काल में क्षेत्रवासियों की खुले मन और हाथ से दान देने की अपील की है। अपने पत्र में  विजय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राहत कोष में भाजपा नेताओं ने लाखों स्र्पये दानदिया है। जनप्रतिनिधि होने के नाते  फर्ज बनता है कि जहां से प्रतिनिधित्व का अवसर मिला है उनके साथ भी खड़े रहें।
 
        भाजपा नेताओं को लिखे पत्र में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि  कोेरोना का खौफ देश के साथ छत्तीसगढ़ और बिलासपुर जिले में भी है। समूचा जिला लॉकडाउन है। कलेक्टर के आदेश पर जिले की सीमा सील कर दी गयी है।  बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। लॉकडाउन के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब तबके के लोग  हैं। बेकारी के कारण इनके सामने फांके की स्थिति है। सरकार और कांग्रेस गरीबों की लगातार मदद कर रही है।
 
        विजय ने अपने पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहत कोष में दानदाताओं और जनप्रतिनिधियों को ज्यादा से ज्यादा राशि दान करने की अपील कर रहे हैं। अपील का प्रभावी तौर पर असर भी देखने को मिल रहा है। इस बीच पीएम की अपील पर सांसदों ने सांसद निधि से पीएम केयर में राशि दान कर रहे हैं। जो निश्चित रूप से देश की सेवा में बहुत बड़ा योगदान है। 
 
         जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय ने भाजपाई जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर कहा कि अपने जनप्रतिनिधि होने का फर्ज पूरा करें। पीएम राहत कोष में सांसद निधि देना उचित है। लेकिन सांसद साव जिस क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करते हैं वहां की जनता के लिए भी उनका राजनीतिक फर्ज बनता है। इसलिए अपील है कि सांसद निधि की एक किश्त क्षेत्रीय जनता की बेहतरी के लिए भी दें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते पहला फर्ज अपने मतदाताओं के लिए होता है। संक्रमणकाल में हमें अपनी जनता का पहले ख्याल रखना है। उनकी बेहतरी और जानमाल की सुरक्षा की पहली जिम्मेदारी हमारी है।
     
      स्थानीय निकायों को आगे बढ़कर दान देना चाहिए। स्थानीय निकाय के जरिए गरीबों तक दो वक्त का भोजन और अन्य जस्र्री सामग्री पहंुचाने का काम किया जा रहा है। 
 
राजनीति से ऊपर उठकर करें पहल
 
जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने खुली चिठ्ठी में कहा कि कोरोना जैसे भयावह और जानलेवा बीमारी से निपटने के लिए राज्य सरकार और स्थानीय निकाय बढ़चढ़कर काम कर रहे है । जस्र्रतमंदों तक दो वक्त का भोजन और राशन पहुंचाया जा रहा है।  स्थानीय प्रशासन के अलावा हमारी भी कुछ जिम्मेदारी बनती है। विजय ने भाजपा जनप्रतिनिधियों से राजनीति से ऊपर उठकर सहृदयता दिखाने की अपील अपील की है। भाजपा के विधायकों और सांसद से विधायक, सांसद निधि की राशि दान करने की अपील की है। 
 
पार्षदों को साधुवाद–विजय
 
जिलाध्यक्ष ने नगर निगम पार्षदों को साधुवाद देते हुए कहा कि अधिकांश पार्षदोें ने अपनी पार्षद निधि वार्डवासियों के लिए मास्क और सैनिटाइजर खरीदी के लिए दिया है। पार्षद निधि से मास्क और सैनिटाइजर का वितरण भी किया जा रहा है। संकट की घड़ी में  सहयोग हमेशा याद किया जाएगा।
close